---Advertisement---

The Traitors 2: सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने बदली Rhea Chakraborty की जिंदगी, एक्ट्रेस ने खोला सच

The Traitors 2: अमेजन प्राइम वीडियो पर करन जौहर का रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' शुरु हो गया है। इसमें रिया चक्रवर्ती भी कंस्टेंट बनकर पहुंची हैं। यहां पर उन्होंने बॉलीवुड एक्टर और अपने प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा हैरान करने वाला खुलासा किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 14, 2026 3:46 अपराह्न

Rhea Chakraborty
Follow Us
---Advertisement---

The Traitors 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक्टर और ब्यॉयफ्रेंड रहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि, कैसे सुशांत की मौत के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। ये खुलासा उन्होंने करन जौहर के अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ शो में किया है। उन्होंने अपनी 6 साल की जिंदगी और इसमें आए बड़े बदलावों पर खुलकर बात कही है।

The Traitors 2 में  रिया चक्रवर्ती ने  सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर किया खुलासा

रिया चक्रवर्ची ने रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2 ‘ में सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर खुलकर बोलते हुए कहा कि, एक्टर की मौत और उनके आरोपों ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह पलट दिया है। शो के होस्ट करन जौहर को उन्होंने बताया कि, ‘सुशांत की मौत का उन पर सालों तक लोगों ने शक किया है। उनसे लोग बात करने और जुड़ने से भी बचते थे। रिया ने कहा कि, “मैं काफी लंबे समय तक असल जिंदगी में शक के घेरे में रही हूं, इसलिए अब मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है। मैंने काफी साल यह सब झेल लिया है। इसी साल मुझे कोर्ट से क्लीन चिट मिली है और अब जाकर लोगों को पता चला है कि मैं पूरी तरह बेगुनाह हूं।’ रिया चक्रवर्ची ने ये सारा खुलासा उस वक्त किया जब शो के होस्ट ने उनसे पूछा कि, वो ट्रेटर्स बनेंगी या फिर इनोसेंट तो उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए बेगुनाह बनना शो में चुना है। रिया चक्रवर्ती का कहना है कि, वो अब अपनी इमेज के साथ किसी भी तरह का प्रयोग नहीं चाहती हैं। क्योंकि उन्होंने सुशांत की मौत के बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी नफरत झेली है।

सुशांत सिंह राजपूत  के सुसाइड केस में फंसी थी रिया चक्रवर्ती

आपको बता दें, 14 जून 2020 को  एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुम्बई में अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसके बाद सुशांत सिंह के परिजनों और फैंस ने रिया चक्रवर्ती को इसका जिम्मेदार ठहराया था, क्योंकि दोनों रिश्ते में थे। सुशांत के परिवार ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि, रिया चक्रवर्ती का घर से निकलना लोगों ने मुश्किल कर दिया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया और उनके भाई को सुशांत को ड्रग्स देने के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। करीब 5 सालों तक चले इस विवाद के बाद साल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें क्लीनचिट दे दी थी। अब यही दर्द एक्ट्रेस का द ट्रेटर्स शो 2 में निकला है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026