---Advertisement---

‘किंग’ मूवी में ये 3 चीजें होगी सबसे यूनिक! ‘पठान’- ‘जवान’ के बाद Shah Rukh Khan करने जा रहे बड़ा धमाका

Shah Rukh Khan : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 'किंग' मूवी से तीन साल बाद स्क्रीन पर आ रहे हैं। इस बार वो अपनी बेटी के साथ धमाल मचाएंगे। इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। यहां जानें फैस को क्या तीन बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 19, 2026 1:32 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan:  ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी बड़ी सुपरहिट देने के बाद शाहरुख खान एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस  हिलाने आ रहे हैं। उनकी फिल्म किंग 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। इस मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। खबरो की मानें तो  शाहरुख की ये अब तक की सबसे हटकर मूवी रहने वाली है। इसका बजट 400 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। सिध्दार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस बिग बिजट फिल्म में पहली बार 3 सबसे यूनिक चीजें देखने को मिल सकती हैं।  बेहरहाल अभी तक फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन अफवाहों में  तीन बड़े दावे किए जा रहे हैं, अगर आप शाहरुख के फैंन हैं तो आपको ये जरुर जानना चाहिए।

1-Shah Rukh Khan पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार शाहरुख खान स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसमें वो अपनी बेटी को अंडरवर्ल्ड के गुंडों से कैसे लड़ा जाता है? इसके बारे में सिखाएंगा। पूरी मूवी सुहाना खान और शाहरुख खान के ईर्द-गिर्द घूमेगी। यही कारण है कि, बाप और बेटी को एक साथ देखने के लिए ऑडियंस बेताब है।

2-बिग बजट और बिग एक्शन

‘किंग’ फिल्म शाहरुख खान के करियर की सबसे बिग बजट मूवी बताई जा रही है। इसे लगभग 400 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। खबरों की मानें तो इस एक्शन मूवी का बजट 6 बड़े एक्शन सीन के कारण बढ़ा है। ‘जॉन विक’ की स्टंट टीम इसके एक्शन सीन पर काम कर रही है। इसमें इंटरनेशनल लेवल के हथियार और रियल लोकेशन दिखाई देगी।

3-शाहरुख खान का दिखेगा अब तक का सबसे क्रूर अवतार

खबरों की मानें तो शाहरुख खान की सबसे बड़ी हिट मूवी ‘पठान’ और ‘जवान’ से हटकर उनका किरदार रहने वाला है। वो ‘किंग’ फिल्म में एक ऐसे गुंडे का रोल कर रहे हैं जो कि, बहुत क्रूर है। जिसके कारण उन्हें इस बार 100 मुल्कों की पुलिस ढूंठेगी।

‘किंग’ फिल्म की स्टारकास्ट

शाहरुख खान की इस बिग बजट मूवी में विलेन का रोल अभिषेक बच्चन कर रहे हैं। इसमें दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे बड़े कलाकर होंगे। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स इसे मिलकर बना रहा है। किंग फिल्म के जरिए शाहरुख खान 3 साल बाद वापसी कर रहे हैं। साल 2023 से उनकी कोई भी फिल्म नहीं आयी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अगस्त 8, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 8, 2026

Varun Dhawan

अगस्त 8, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 9

अगस्त 8, 2026