---Advertisement---

Pradeep Rawat के ये 5 किरदार बताते हैं वो थे बॉलीवुड एक्टिंग किंग, जाने कैसे जीता फैंस का दिल?

Pradeep Rawat: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी एक्टिंग से आग लगाने वाले प्रदीप रावत का निधन हो गया है। 74 साल के एक्टर के जाने से फैंस को दिल टूट गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 5, 2026 11:27 पूर्वाह्न

Pradeep Rawat
Follow Us
---Advertisement---

Pradeep Rawat : बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले प्रदीप रावत का 4 अगस्त 2026 को निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। 74 साल के एक्टर की मौत की खबर जैसे ही आयी फैंस का दिल टूट गया और वो आत्मा की शांति की प्रार्थना करने लगे। प्रदीप रावत को उनके फैंस विलेन के रोल में काफी पसंद करते थे। ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा हो या फिर गजनी के विलेन उन्होंने हर अवतार में एक अलग ही छाप छोड़ी है।  आज हम आपको प्रदीप रावत के 5 ऐसे किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कोई नहीं भूल सकता है।

Pradeep Rawat  ने ‘महाभारत’ में किया था अहम रोल

दिग्गज एक्टर प्रदीप रावत ने अपनी एक्टिंग  की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक शो ‘महाभारत’ से की थी। इसमें उनका अश्वत्थामा का अवतार काफी पसंद किया किया गया।

‘गजनी’ के विलेन के रोल में छा गए थे प्रदीप रावत

साल 2008 में आई आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गजनी’ में प्रदीप रावत ने गजनी धर्मात्मा का रोल किया था। इस रोल ने घर-घर में उनकी पहचान बनाई और लोग आज तक उन्हें पसंद करते हैं।

‘लगान’ फिल्म में किया था अहम रोल

इसी तरह आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ में भी उनका देशभक्त देवा का किरदार कोई नहीं भूल सकता है। सिख सिपाही वाला उनका अवतार काफr पसंद किया गया। इसमें उनका ऑलराउंडर खिलाड़ी रोल फैंस को काफी पसंद आया था।

इस फिल्म के लिए मिल चुका है फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड 

प्रदीप रावत ने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ में भी अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाया था। तेलुगु फिल्म ‘सई’ में उन्होंने ‘भिक्षु यादव’ नाम के विलेन का रोल किया था। इसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड भी मिला थआ।

आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’  से छोड़ी खास छाप

इसी तरह साल 1999 में आई फिल्म ‘सरफरोश’ में प्रदीप रावत ने ‘सुल्तान’ नाम के एक क्रिमनल का रोल किया था। उनका ये रोल भले ही छोटा था लेकिन उनकी परफॉर्मेंस दिल जीतने वाली थी।

प्रदीप रावत की निजी जिंदगी

प्रदीप रावत के करियर की सबसे हिट फिल्मों पर नजर डालें तो इस लिस्ट में कोयला, अग्निपथ, ग्रैंड मस्ती, सिंह इज़ ब्लिंग और छावा का नाम शामिल है। प्रदीप रावत  की निजी जिंदगी काफी विवादों से भरी रही है। उनकी पहली शादी काफी मेंटली टॉर्चर भरी रही थी। दूसरी शादी उन्होंने तेलुगु लड़की कल्याणी रावत से की थी। अपनी दूसरी पत्नी की वो काफी तारीफ करते थे। प्रदीप रावत के दो बेटे हैं। फिलहाल एक्टर के जानें से फैंस का दिल टूट  गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अगस्त 8, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 8, 2026

Varun Dhawan

अगस्त 8, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 9

अगस्त 8, 2026