---Advertisement---

Sonam Kapoor ने इस तरह हबी आनंद का बर्थडे बनाया और भी स्पेशल, पोस्ट शेयर कर लिखा “तुम मेरे…

Sonam Kapoor ने हाल में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की और अपने हबी आनंद को खास अंदाज में बर्थडे विश करती दिखीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 30, 2024 4:08 अपराह्न

Sonam Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Kapoor: मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम उन हसीनाओं में शुमार है, जो आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। यहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है और सोनम एक बार फिर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। दरअसल, आज यानी 30 जुलाई को एक्ट्रेस अपने पति आनंद का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने हबी का बर्थडे और भी स्पेशल बनाने के लिए सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं। चलिए अब एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

इस तरह Sonam Kapoor ने हबी आनंद का बर्थडे बनाया स्पेशल

हाल में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। अपनी इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने पति आनंद के साथ की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की और उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया। इसी के साथ आपको बता दें सोनम ने अपनी इस पोस्ट के नीचे एक क्यूट सा कैप्शन लिखा और कहा “हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे पति आनंद! तुम मेरे रॉक, मेरा कॉन्फिडेंट और मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर हो.. आपके साथ हर दिन प्यार, हसीन और खुशियों से भरा एक खूबसूरत एडवेंचर है। आपका अटूट समर्थन और इतना सारा प्यार मेरी दुनियां को एक बेहतर जगह बनाता है।”

फैंस ने भी भेजी दुआएं

जैसे ही फैंस की फेवरेट सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने हस्बैंड आनंद आहूजा को बर्थडे विश किया, हर कोई उनके इस विश को देख खुश हो गए। और एक्ट्रेस की तरह उनके चाहने वाले भी उनके पति को बर्थडे विश करने लगे। इसी बीच कई यूजर्स ने उन्हें हमेशा सलामत रहने की दुआएं दी तो, कई लोगों ने उन्हें अपना ढेर सारा प्यार दिया। यही नही कई सितारे भी उनके पोस्ट पर रिएक्ट करते और आनंद को बर्थडे विश करते नजर आए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026