---Advertisement---

सलमान खान की Tiger 3 को ब्लॉकबस्टर बना सकती हैं ये चीजें, SRK की कैमियो से लेकर इमरान हाशमी पर होंगी नजरें

Tiger 3: सलमान खान फिलहाल अपनी फिल्म ‘टाइगर 3‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फ्रेंचाइजी फिल्म में एक बार फिर वह कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज बरकरार है। जहां पिछले कुछ दिनों पहले उन्होंने टाइगर का मैसेज वीडियो को जारी कर ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 5, 2023 7:18 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3: सलमान खान फिलहाल अपनी फिल्म ‘टाइगर 3‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फ्रेंचाइजी फिल्म में एक बार फिर वह कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज बरकरार है। जहां पिछले कुछ दिनों पहले उन्होंने टाइगर का मैसेज वीडियो को जारी कर फैंस को इस फिल्म की झलक दिखाई। वहीं इस टीजर को देखने के बाद लोग अब ट्रेलर देखने के लिए एक्साइटेड हैं जो 16 अक्टूबर को जारी होगा। यह दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं कहा जा रहा है कि यह पहले के दोनों पार्ट्स ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ से ज्यादा खास होने वाली है।

वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की झलक

सबसे पहले अगर इस फिल्म की बात करें तो यह वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स का पार्ट है। ऐसे में फिल्म में ‘पठान’ से लेकर ऋतिक रोशन की ‘वार’ तक की झलक देखने को मिल सकती है। कहीं ना कहीं इसका कनेक्शन जोड़ा जाएगा जो इसे और भी मजेदार बनाने के लिए काफी है। हालांकि यह तो रिलीज के बाद ही पता लगेगा।

‘टाइगर का मैसेज’ भी बन सकती है वजह

टाइगर का मैसेज जारी कर सलमान खान ने लोगों को और भी एक्साइटेड कर दिया है और फिलहाल सस्पेंस तेज है। जहां वे दोनों पार्ट्स में देश की सेवा करते हुए नजर आते हैं वहीं सलमान इस बार कहते हैं कि वह गद्दार है। वह देशवासियों से अपने कैरेक्टर सर्टिफिकेट की मांग करते हुए नजर आते हैं कि वह देशभक्त है या गद्दार। ऐसे में फैंस इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं इस बार टाइगर की कहानी उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमेगी।

इमरान हाशमी का फिल्म में नजर आना

इमरान हाशमी की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह अपनी एक्टिंग को लेकर जाने जाते हैं। वहीं कहा जा रहा है कि फिल्म में वह विलेन के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में सलमान खान के सामने इमरान हाशमी को विलेन के तौर पर देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है।

शाहरुख के कैमियो का है लोगों का इंतजार

इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो रोल में दिखाई देने वाले हैं। पिछले दिन रिपोर्ट सामने आई थी की फिल्म में उनका 25 मिनट का स्पेशल अपीयरेंस होने वाला है हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई। लेकिन हाल ही में आस्क मी सेशन के दौरान शाहरुख खान ने फैन के एक सवाल पर कहा था कि जब भाई जान बुलाएंगे तो आ जाऊंगा।

सलमान खान लगाएंगे पूरे जोर

जहां पिछले कुछ समय से सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में नाकामयाब रहे हैं। उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से लेकर ‘राधे’ तक को लोगों से ज्यादा प्यार नहीं मिला। ऐसे में इस बार वह अपने अंदाज में लोगों को इंप्रेस करते हुए दिखेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 17, 2026

Leave a Comment