---Advertisement---

Tiger 3: इस बार सलमान को हराने आए इमरान हाशमी, वीडियो के धमाकेदार डायलॉग ने जीता लोगों का दिल

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' 12 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है। बहुत जल्द फिल्म के एडवांस बुकिंग भी शुरू हो जाएगी और ऐसे में एक और वीडियो जारी किया गया है। 50 सेकंड के इस वीडियो में विलेन के किरदार में इमरान हाशमी चर्चा में आ गए हैं और सलमान खान के सामने देख फैंस ओवर एक्साइटेड हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2023 5:46 अपराह्न | Updated: नवम्बर 3, 2023 6:22 अपराह्न

tiger 3
Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बहुत जल्द अपनी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘टाइगर 3‘ को लेकर जलवा दिखाने आ रहे हैं। इस बीच एक और नया धमाकेदार प्रोमो जारी किया गया है और इसमें सलमान खान पर इमरान हाशमी भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी के डायलॉग को देख उनके विलेन अंदाज से आपको प्यार हो जाएगा। फिल्म में खूंखार विलेन के किरदार में नजर आने वाले इमरान के इस अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं और सीटियां बजाने पर मजबूर हो गए हैं। सिर्फ 50 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इमरान हाशमी के डायलॉग भी मजेदार हैं।

सलमान पर भारी पड़ गए इमरान

इस वीडियो में सलमान खान से इमरान हाशमी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “अब मेरी बारी है इस बार तू हारेगा टाइगर। दुनिया के नक्शे से हिंदुस्तान का वजूद ही मिटा दूंगा। मैं वादा करता हूं टाइगर।” वहीं बाद में सलमान खान और कैटरीना कैफ की धमाकेदार एंट्री होती है और वे एक्शन सींस में नजर आते हैं। इमरान हाशमी के चेहरे पर उम्र की लकीरें, उनके बड़े बाल और सफेद दाढ़ी फैंस को एक्साइटेड करने के लिए काफी है। वह अपने लुक से लेकर अंदाज तक से काफी अलग नजर आ रहे हैं और विलेन के किरदार में वह छा गए हैं।

यहां देखें वीडियो:-

सलमान खान के डायलॉग ने फिर चलाया जादू

इस प्रोमो वीडियो में एक बार फिर सलमान खान के डायलॉग ने दिल जीत लिया है। कहते हैं ना 100 सुनार की एक लोहार की यही बात को बखूबी बयां करते हुए सलमान खान अलग अंदाज में जवाब देते हुए नजर आते हैं। वे कहते हैं सब ठीक किया तूने एक बात भूल गए। जब तक टाइगर मरा नहीं तब तक टाइगर हारा नहीं। एक्शन सीन और डायलॉग को देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी एक्साइटेड हो गए हैं। बता दे कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म 12 नवंबर दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ के साथ धमाल मचाते दिखाई देंगे। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जून 29, 2026

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026