---Advertisement---

Tiger Shroff: महंगी कार को छोड़ मेट्रो में दिखे गणपत स्टार, इस शख्स के साथ उठा रहे सफर का लुत्फ

Tiger Shroff: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टाइगर श्रॉफ प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ मेट्रो राइड का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। फिलहाल गणपत स्टार सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है और वह अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत गए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2023 10:53 पूर्वाह्न

Tiger Shroff
Follow Us
---Advertisement---

Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फिलहाल कृति सेनन के साथ अपनी फिल्म गणपत को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री और अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। टाइगर अपने जिंदादिली और चुलबुले अंदाज को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वह लाइमलाइट में आ गए। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी लग्जरी गाड़ी को छोड़ पब्लिक सवारी का लुक उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद हर कोई टाइगर श्रॉफ के अंदाज पर फिदा हैं। आइए देखते हैं क्या है वायरल वीडियो।

इस शख्स के साथ नजर आए टाइगर

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें टाइगर श्रॉफ गणपत के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ नजर आ रहे हैं। कई लग्जरी कारों के मालिक ये दोनों सेलेब्स अपनी सुख सुविधा को छोड़ मेट्रो में सवारी करने निकले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नवरात्रि के अवसर पर किसी समारोह में भाग लेने के लिए ये मेट्रो में यात्रा करते हुए दिखे। वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

डैशिंग नजर आ रहे टाइगर

इस वीडियो को देखने के बाद यह तो साफ जाहिर है कि टाइगर श्रॉफ अपने मेट्रो राइड को काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान जैकी के साथ उनकी बॉन्डिंग देखने लायक है। दोनों इस दौरान एक दूसरे से बातचीत करते हुए यात्रा का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। जहां तक टाइगर के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट को ब्लैक गॉगल्स के साथ स्टाइल किया है। वह हमेशा की तरह डैशिंग दिखाई दे रहे हैं। वहीं जैकी ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 18000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिएक्शन

गौरतलब है कि हाल ही में 20 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में कृति सेनन और अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के एक्शन अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है लेकिन एक बार फिर कृति सेनन के साथ उनकी जोड़ी और उनका एक्शन अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026