---Advertisement---

Tinnu Anand: माधुरी दीक्षित को जब एक सीन के चलते फिल्म से कर दिया था बाहर, डायरेक्टर टीनू आनंद ने खोला पुराना राज

हाल ही में डायरेक्टर टीनू आनंद एक इंटरव्यू को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं, इस दौरान एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे आदाकारा को ब्रा सीन के लिए मना करने को लेकर उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 7, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Tinnu Anand:
Follow Us
---Advertisement---

Tinnu Anand: बॉलीवुड की धकधक गर्ल यानि माधुरी दीक्षित एक सफल अभिनेत्री होने के साथ खूबसूरती की मिसाल भी हैं. अपने फैशन और डांस को लेकर वो आज भी सुर्खियों में छाई रहती हैं, मगर हमेशा से ऐसा नहीं था करीयर के शुरूआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष का भी सामना करना पड़ा. हाल ही में डायरेक्टर टीनू आनंद ने एक इंटरव्यू के दौरान एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे आदाकारा को ब्रा सीन के लिए मना करने को लेकर उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था.

टीनू आनंद ने शेयर किया पुराना किस्सा

एक मीडिया हाउस को दिए गए एक इंटरव्यू के बीच डायरेक्टर टीनू आनंद ने कई बड़े खुलासे किए हैं, उन्होने बताया कि वो वक्त माधुरी के लिए शुरूआत का ही समय था जब उन्होने कामयाबी का स्वाद सिर्फ चखा ही था. इस बीच जब एक सीन में टीनू आनंद ने उनसे ब्लाउज के बिना केवल ब्रा में आने का प्रस्ताव रखा तो इसे एक्ट्रेस ने एक पल में मना कर दिया. इसके बाद उन्होने आदाकारा को फिल्म से निकाल दिया था.

माधुरी ने इस सीन के लिए बोला था ना

बता दें कि यह समय 1989 का था जब अमिताभ बच्चन का करियर जोरो पर था, उस वक्त एक सीन के दौरान अदाकारा को ऐसा करने का ऑफर दिया गया था जिसमें गुंडों के बीच माधुरी दीक्षित को अमिताभ को बचाना था. इसके बाद याद करते हुए टीनू आनंद ने बताया कि ऐसा न होने पर मैंने सीधे पूरे सेट पर  पैकअप के लिए बोल दिया था. बता दें कि खबर सामने आने के बाद से माधुरी दीक्षित एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं.

कौन हैं टीनू आनंद

जानकारी के लिए बता दें कि टीनू आनंद एक एक्टर होने के साथ डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं. उन्होने शहंशाह, कालिया,  जीना तेरी गली में और अंजाम जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है. वहीं इस इंटरव्यू के बाद वो एक बार फिर चर्चाओं में छा गए हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026

Peyush Bansal

अप्रैल 16, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 16, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026