---Advertisement---

Top Controversial Songs: ‘बेशर्म रंग’ ही नहीं इन गानों पर भी हुए थे खूब विवाद, रिलीज के बाद आज भी थिरकते हैं लोग

Top Controversial Songs: बॉलीवुड की दुनिया अजीब है। यहां कब किस बात को लेकर कंट्रोवर्सी हो जाए यह कहा नहीं जा सकता लेकिन अगर हम विवादों की बात करें तो यह भी तय है कि इसके साथ ही फिल्म हो या गाने लोगों के बीच पॉपुलरिटी भी मिलती है। अक्सर आपने ऐसा देखा होगा कि ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Top Controversial Songs
Follow Us
---Advertisement---

Top Controversial Songs: बॉलीवुड की दुनिया अजीब है। यहां कब किस बात को लेकर कंट्रोवर्सी हो जाए यह कहा नहीं जा सकता लेकिन अगर हम विवादों की बात करें तो यह भी तय है कि इसके साथ ही फिल्म हो या गाने लोगों के बीच पॉपुलरिटी भी मिलती है। अक्सर आपने ऐसा देखा होगा कि जिसे लेकर कॉन्ट्रोवर्सी होती है वह गाना लोगों को काफी पसंद किया जाता है। जी हां, आज हम बॉलीवुड के कंट्रोवर्शियल गाने की बात करेंगे जिससे लोगों से दुत्कार तो काफी मिला। हालांकि रिलीज के बाद लोग आज भी गाने के लिरिक्स को भूल नहीं पा रहे हैं और हर बार थिरकने को मजबूर हो जाते हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का ‘बेशर्म रंग’ ही नहीं इसके अलावा भी कई गाने शामिल हैं।

‘बेशर्म रंग’ पर हुआ था हंगामा

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का गाना कोई कैसे भूल सकते हैं। इस गाने को एक तरफ जहां लोगों ने इतना पसंद किया था वही रिलीज से पहले भगवा बिकनी को लेकर काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा। गाने पर हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाने का आरोप लगा हालांकि बाद में यह गाना लोगों के जुबान पर है। आज भी गाने के लिरिक्स झूमने के लिए मजबूर कर देते हैं।

आलिया भट्ट का गाना ‘राधा’ को लेकर भी हुई कॉन्ट्रोवर्सी

आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर’ का ‘राधा’ गाना लोगों के बीच काफी चर्चा में आया था। इस गाने में आलिया भट्ट के डांस ने लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि यह भी सच है कि इस गाने को विवादों का सामना करना पड़ा था। गाने के लिरिक्स में ‘राधा’ के साथ सेक्सी शब्द जुड़ने के कारण इसका विरोध किया गया था। इस मामले में धर्मा प्रोडक्शन, गौरी खान और करण जौहर के खिलाफ कानूनी मामला भी दर्ज किया गया था।

‘दम मारो दम’ में दीपिका को देख भड़के फैंस

साल 2011 की फिल्म ‘दम मारो दम’ के टाइटल सॉन्ग को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। दीपिका पादुकोण के गाने को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। इतना ही नहीं दीपिका की शॉर्ट स्कर्ट और स्टाइल की वजह से ही गाने को काफी कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा। हालांकि रिलीज के बाद इसे लोगों से खूब प्यार मिला था।

‘चोली के पीछे क्या है’ को लेकर हुआ था विवाद

1993 की फिल्म ‘खलनायक’ में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ नजर आए थे लेकिन इस फिल्म का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ आज भी चर्चा में है। यह गाना वैसे तो लोग आज भी खूब पसंद करते हैं लेकिन इसके लिरिक्स को लेकर काफी विवाद हुआ था। इतना ही नहीं गाने पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था और इसके लिरिक्स पर सवाल उठे थे।

मुन्नी बदनाम गाने पर हुई थी खूब कॉन्ट्रोवर्सी

सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ के सुपरहिट आइटम सॉन्ग ‘मुन्नी बदनाम हुई’ को भी काफी कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा था। झंडू बाम शब्द को लेकर नोटिस भी भेजा गया था और इस प्रोडक्ट के नाम को यूज करने के लिए सलमान खान को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026