Toxic Box Office Collection Day 10: साउथ सुपर स्टार यश की मच अवेटेडे फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। फिल्म को लेकर जितनी उम्मीद जताई जा रही थी, हकीकत में उतना ही बड़ा झटका भी लगा है। क्योंकि मूवी की कहानी को लेकर जिस तरह से सोशल मीडिया पर ऑडियंस ने नेगेटिव रिव्यू दिए हैं। वो मूवी के लिए काल साबित हुई है। लगभग 1000 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म रिलीज के 10 दिनों में साढ़े 3 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी है। जिसके कारण कुछ लोगों ने इसे अभी से ही फ्लॉप कहना शुरु कर दिया है।
Toxic Box Office Collection Day 10 कितना हुआ?
‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 10वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 2253 शोज से हुई है। भारत में ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 287.75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 43.25 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही यश और कियारा आडवाणी की ये मूवी टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 331 करोड़ रुपए कर चुकी है। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस साउथ मूवी में 1000 हजार करोड़ का की लागत लगाई गई है। लेकिन मौजूदा हालत ने मेकर्स से लेकर कियारा आडवाणी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। क्योंकि इसके आने से सबसे ज्यादा ट्रोलिंग कियारा को ही झेलनी पड़ी थी। ऐसे में फिल्म का ना चलना मेकर्स के लिए चुनौती बना हुआ है।टॉक्सिक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ फिल्म के गिरते कलेक्शन के बड़े कारण
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से गिरने के कई बड़े कारण हैं। टॉक्सिक के कलेक्शन गिरने का सबसे बड़ा कारण कमजोर और बेदम कहानी बताई जा रही। यश के डबल रोल की लोगों ने तारीफ तो की है लेकिन वो इसकी स्टोरी में पूरी तरह से कंफ्यूज दिखे। यही वजह है कि, पहले दिन से ऑडियंस ने टॉक्सिक को भ्रमित करने वाला स्क्रीनप्ले और एडिटिंग बताया है। कुछ लोगों ने हद से ज्यादा हिंसा और एडल्ट सीन को लेकर भी सवाल उठाए हैं। वो इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर को लेकर काफी परेशान और कंफ्यूज दिखे हैं। जिसके कारण इसका कलेक्शन गिरता चला गया। गोवा के गैंगेस्टर और उसके ईर्द-गिर्द घूमती कई एक्ट्रेसेस की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने नकार दिया। जिसका खामियाजा मेकर्स को कलेक्शन के रुप में देखने को मिल रहा है।






