Toxic Box Office Collection Day 4: क्या यश की इस गलती की वजह से हुआ 500 करोड़ का नुकसान, कमाई की धीमी रफ्तार के बीच KRK का तंज

Toxic Box Office Collection Day 4: यश को लेकर केआरके लगातार हमलावर है। वहीं इस सबके बीच अब उन्होंने इसे डिजास्टर बताते हुए क्यों कहा कि फिल्म को 500 करोड़ का नुकसान होगा। जानिए पूरी खबर क्या है और क्यों कमाई चर्चा में है।

Toxic Box Office Collection Day 4

Photo Credit- Google Toxic Box Office Collection Day 4

Toxic Box Office Collection Day 4: करीब 700 करोड़ के बजट में यश की गीतु मोहनदास निर्देशित फिल्म बनाई गई जिससे जाहिर तौर पर रॉकी भाई के फैंस को काफी उम्मीदें थी। यहां उस कदर कमाल टॉक्सिक का दिख नहीं सका। 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली फिल्म की कमाई दूसरे ही दिन ही धड़ाम हो गई और इस सब के बाद रफ्तार पकड़ने का नाम नहीं ले रही है। वहीं आखिर टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 क्या रहा है और किस तरह से यश पर केआरके ने निशाना साधा है। क्या अपनी गलती की वजह से टॉक्सिक एक्टर यश ने 500 करोड़ का नुकसान कर लिया। जानिए क्या है पूरी खबर।

टॉक्सिक की कमाई देख यश के फैंस को नहीं हो रहा यकीन

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 की बात करें तो पहले शनिवार को फिल्म की कमाई 25.15 करोड़ पर आ गई है। 101 करोड़ की शानदार ओपनिंग करने वाली यश की फिल्म की कमाई दूसरे दिन ही भारी गिरावट दर्ज हुई। उसके बाद पकड़ बनाने में नाकामयाब रही है। जहां चौथे दिन पर हिंदी में 16 करोड़, कन्नड़ में 6.5 करोड़, मलयालम में 0.15 करोड़, तमिल में 0.75 करोड़, तेलुगु में 1.50 करोड़ रुपए की कमाई बताई जा रही है

क्या इस वजह से टॉक्सिक को हुआ 500 करोड़ का नुकसान

वहीं इस सबके बीच यश की टॉक्सिक को लेकर लगातार केआरके जो खुद को क्रिटिक किंग और ट्रेंड एनालिस्ट कहते हैं वह हमलावर रहे हैं। अब उन्होंने कहा है कि “फिल्म टॉक्सिक एक डिज़ास्टर है, लेकिन प्रॉब्लम यहीं खत्म नहीं होती। रिलीज़ से पहले OTT राइट्स नहीं बेचे गए थे। और अब कोई भी OTT राइट्स के लिए 25 करोड़ से ज़्यादा पैसे नहीं मिलेगा। मतलब टोटल रिकवरी 150 करोड़ हो सकती है। इसका मतलब है, प्रोड्यूसर्स को 500CR से ज़्यादा का नुकसान होगा।”

Toxic Box Office Collection Day 4 के बाद जानें कितनी हुई कमाई

केआरके ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर टॉक्सिक को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज होगी। वहीं इस सबके बीच अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 के बाद यह रविवार को क्या कमाल दिखाती है। फिलहाल कुल कलेक्शन 191 करोड़ बताई जा रही है।

 

 

Exit mobile version