---Advertisement---

Toxic मेकर्स क्या फिर यश के फैंस का तोड़ेंगे दिल, ‘धुरंधर 2’ से बचने के बाद तारा सुतारिया से जानें रिलीज में देरी को लेकर सच्चाई

Toxic: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से तकरार भले ही खत्म हो गया हो लेकिन क्या यश की फिल्म एक बार फिर टलने वाली है। आइए जानते हैं इस बारे में बात करते हु तारा सुतारिया ने क्या कहा जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2026 12:08 अपराह्न

Toxic
Follow Us
---Advertisement---

Toxic: यश की पॉपुलर फिल्म को लेकर लोग लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो पहले 19 मार्च को रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के साथ रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने यूएस इजरायल ईरान वॉर के बीच इसे टालने का फैसला किया और इसकी रिलीज तारीख 4 जून रखी गई है। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर यह अफवाहें लगातार जोरों पर है कि इसे एक बार फिर पोस्टपोन किया जाएगा। हालांकि अब इस बारे में बात करते हुए तारा सुतारिया ने चुप्पी तोड़ी है और बता दिया कि क्या वाकई टॉक्सिक एक बार फिर से टलने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं इस बारे में एक्ट्रेस ने क्या कहा।

तारा सुतारिया ने बताया क्या है टॉक्सिक के पोस्टपोन होने की अफवाहों की सच्चाई

दरअसल हाल ही में तारा सुतारिया को फराह खान के पॉडकास्ट में स्पॉट किया गया था। इस दौरान व्लॉग में उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म टॉक्सिक 4 जून को ही रिलीज होने वाली है और यह निश्चित तौर पर फैंस के लिए राहत की खबर है क्योंकि पर्दे पर यश को देखने के लिए उन्हें ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। निश्चित तौर पर टॉक्सिक को लेकर तारा सुतारिया का खुलासा फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। टॉक्सिक को तय तारीख पर ही लोग देख पाएंगे।

Toxic से यश क्या दिखा पाएंगे कमाल

बता दे कि गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित टॉक्सिक को लेकर फैंस पिछले लंबे समय से इंतजार में है और इसमें यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेस दिखाई देने वाली है। रिलीज के लिए तैयार टॉक्सिक को लेकर फैंस में एक अलग ही खुमार है। जाहिर तौर पर टॉक्सिक टीजर रिलीज के बाद से यह लगातार चर्चा में है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से बचने के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर यह क्या कमाल दिखा पाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026