---Advertisement---

क्या रणबीर-विक्की के बाद Shahid Kapoor संग रोमांस का तड़का लगाने आ रही Animal एक्ट्रेस Tripti Dimri? जानिए लेटेस्ट अपडेट

Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर इस पॉपुलर फिल्म मेकर के साथ काम करने के लिए हैं तैयार। निश्चित तौर पर फैंस को मिलने वाला है तोहफा, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2024 2:54 अपराह्न

Tripti Dimri
Follow Us
---Advertisement---

Tripti Dimri: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) भले ही लंबे समय से इंडस्ट्री में हो लेकिन उन्हें पहचान मिली तो रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) से जिसमें कुछ ही मिनट के किरदार से वह छा गई हैं। इस फिल्म के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई है। हाल ही में विक्की कौशल के साथ बेड न्यूज़ में नजर आने वाली एक्ट्रेस बहुत जल्द राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में दिखाई देने वाली है लेकिन इस सब के बीच शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति के फैंस को खुशखबरी मिली है क्योंकि वह पॉपुलर फिल्म मेकर के साथ जुड़ने जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Shahid Kapoor और Tripti Dimri के फैंस को तोहफा

लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो साजिद नाडियाडवाला बहुत जल्द शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी को एक साथ लेकर आने वाले हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास होने वाली है क्योंकि विशाल भारद्वाज फिल्म में निर्देशन की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। ऐसे में साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज को एक साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर और तृप्ति की जोड़ी निश्चित तौर पर फैंस के लिए सोने पर सुहागा है।

आखिर क्या होने वाला है Shahid Kapoor और Tripti Dimri की फिल्म में खास

तृप्ति इससे पहले रणबीर कपूर के साथ एनिमल फिल्म में रोमांस फरमा चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ विक्की कौशल के साथ भी उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में क्या इस बार शाहिद कपूर के साथ रोमांस करने वाली है तो बता दें कि यह एक एक्शन पैक एंटरटेनर फिल्म होने वाली है।फिलहाल इस फिल्म को लेकर और जानकारी नहीं दी गई है।

Nadiadwala Grandson ने कहीं ये बात

इस बारे में Nadiadwala Grandson ने लिखा, “मैं प्रतिभाशाली निर्देशक मेरे प्यारे दोस्त विशाल भारद्वाज और असाधारण पावर हाउस शाहिद कपूर के साथ मिलकर काम करने के लिए रोमांचित हूं। अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली तृप्ति डिमरी का NGEFFamily में स्वागत करना सम्मान की बात है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026