Trisha Krishnan और सीएम थलापति विजय पर उदयनिधि स्टालिन ने की खुलेआम आपत्तिजनक टिप्पणी, डबल मीनिंग बयान ने राजनीतिक गलियारों में लाया भूचाल

Trisha Krishnan: थलापति विजय को लेकर तंज करने के चक्कर में उदयनिधि स्टालिन ने अपनी बेबाकपन की हदें पार की। इस दौरान कुछ ऐसा कह गए जिसकी वजह से वह विवादों में आ गए हैं। आइए जानते हैं क्यों तृषा का नाम घसीटा गया है।

Trisha Krishnan

Photo Credit- Google Trisha Krishnan

Trisha Krishnan: कावेरी जल विवाद को लेकर बात कर रहे उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय पर निशाना साधने की कोशिश की। इस दौरान उनके बयान ने राजनीति का माहौल गर्म कर दिया है जहां तृषा कृष्णन पर तंज माना जा रहा है। उनके डबल मीनिंग भाषण सोशल मीडिया पर काफी विवादों में है जहां टीवीके और बीजेपी उदयनिधि पर निशाना साधने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं आखिर खुलेआम कावेरी जल विवाद को लेकर बात करते हुए स्टालिन ने ऐसा क्या कहा जिस पर कंट्रोवर्सी जारी है और कैसे तृषा कृष्णन का जिक्र किया गया है।

जानिए क्या बोल फंस गए उदयनिधि स्टालिन

तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले उदयनिधि स्टालिन अपने भाषण में सीएम विजय पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे थे। वहीं इस दौरान भीड़ से कुछ लोगों ने तृषा कृष्णन के नारे लगाने शुरू किए जिसके बाद उदयनिधि स्टालिन कुछ देर के लिए चुप रहते हैं और फिर मुस्कुराते हुए कुछ ऐसा कह जाते हैं जो उनके बेबाकपन को दिखाने के लिए काफी है। उन्हें नहीं पता था कि इसकी वजह से उन्हें जलील होना पड़ेगा। दरअसल वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, “पानी कहीं और पहुंचे या ना पहुंचे वहां जरूर पहुंचना चाहिए।”

Trisha Krishnan पर डबल मीनिंग टिप्पणी देकर घिरे उदयनिधि स्टालिन

हालांकि इस दौरान उदयनिधि स्टालिन यह कहते हैं कि वह कावेरी नदी के पानी की बात कर रहे हैं लेकिन लोग इसे तृषा कृष्णन और सीएम थलापति विजय के रिश्ते पर तंज मान रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जहां इस बयान पर टीवीके बुरी तरह भड़की हुई नजर आती है और इसे घिनौना करार देती है। उनका आरोप है कि उनके कावेरी प्रदर्शन में भीड़ न जुट सकी इसीलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं जो डीएमके की गिरती राजनीतिक संस्कृति को दिखाने के लिए काफी है। वहीं भाजपा ने स्टालिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

जाहिर तौर पर राजनीति के गलियारों में तृषा कृष्णन पर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी ने एक नए विवाद की शुरुआत कर दी है।

 

 

 

Exit mobile version