Tusshar Kapoor के बेटे के जन्मदिन पर पहुंचे ये सितारे, क्यूटनेस से छाए करीना के बेटे जेह

tushar kapoor

Tusshar Kapoor: तुषार कपूर ने बेटे लक्ष्य का 7वां बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया और इस दौरान एक शानदार पार्टी को होस्ट करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सितारों की जमघट दिखाई दे रही है। इस दौरान रानी मुखर्जी, एकता कपूर, जितेन्द्र और करीना कपूर नजर आई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना जेह को लेकर पहुंची और इस दौरान जेह की क्यूटनेस चर्चा में है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जेह की क्यूटनेस देखने लायक है। वह जिस तरह से कैमरे पर क्यूट हरकत कर रहे हैं इससे लाखों फैंस दीवाने हो गए हैं। तुषार के बेटे की बर्थडे पार्टी में जेह छा गए।

Exit mobile version