---Advertisement---

Ulajh Teaser: जाह्नवी कपूर के इस अवतार पर दिल हार जाएंगे आप, कहा- ‘गद्दारी की कीमत सिर्फ जान से चुकाई जा सकती है’

Ulajh Teaser: जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'उलझ' का टीजर देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं और कहने में दो राय नहीं है कि हसीना अपने अंदाज से लोगों के दिल को जीतने के लिए आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2024 12:15 अपराह्न

Ulajh Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Ulajh Teaser: जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म उलझ का टीजर जारी कर दिया गया है। कहने में दो राय नहीं है की इस टीजर में एक्ट्रेस छाई हुई है। हर एक सीन में उनका अंदाज देखने के बाद आप दीवाने हो जाएंगे और यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि वाकई इस बार जाह्नवी हर बार से काफी हटके नजर आ रही हैं। एक्टिंग से लेकर उनके लुक तक में काफी कुछ अलग है जो आपको उनकी दुनिया में खोने पर मजबूर कर देगा। यही वजह है कि ‘उलझ’ का टीजर जारी होने के साथ ही ट्रेंड पर है और जाह्नवी अपने हर एक अंदाज से चर्चा से आ गई है।

‘उलझ’ टीजर में डायलॉग है जबरदस्त

टीजर में जाह्नवी कपूर का किरदार देखकर आप इस सस्पेंसफुल कहानी को जानने के लिए बेताब हो जाएंगे और अपने हर एक लुक से वह लोगों के बीच चर्चा में आ गई है। टीजर की शुरुआत होती है गुलशन दैवेया की आवाज से जो कहते हैं, “सुहाना आपको क्या लगता है आपने जो भी किया आपने वतन के लिए किया गद्दारी वफादारी यह सब अल्फाज है सुहाना जिनमें सिर्फ हम जैसे लोग उलझते हैं।यह नेशंस यह बॉर्डर रेत में खींची लकीरें हैं इनकी कोई कीमत नहीं है।” वहीं टीजर में जाह्नवी कहती है, “गद्दारी की कीमत सिर्फ जान से चुकाई जा सकती है जान देके या जान लेके।”

छा गई जाह्नवी कपूर

इस टीजर में जाह्नवी कपूर छा गई है और उनके बोलने के स्टाइल से लेकर उनका लुक तक जबरदस्त है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कुछ सीन्स में वह रोमांटिक नजर आ रही है। इस टीजर को देखने के बाद इतना तो साफ जाहिर है कि फिल्म में मसाले की कोई कमी नहीं है और जाह्नवी का अवतार इससे पहले आपने कभी नहीं देखा होगा। फिल्म में जाह्नवी एक्शन करती हुई नजर आएगी। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ‘उलझ’ 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में गुलशन दैवेया, जाह्नवी कपूर के अलावा रोशन मैथ्यू मुख्य किरदार के तौर पर नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026