---Advertisement---

आखिर क्यों अस्पताल में भर्ती हुईं Urfi Javed? ऑक्सीजन मास्क लगा देख सोशल मीडिया पर मची सनसनी

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं। दरअसल हॉस्पिटल से उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है। इस दौरान उनकी मुस्कुराहट कायम है। सोशल मीडिया पर उर्फी चर्चा में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 4, 2024 4:40 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद के लिए 2024 की शुरुआत काफी अलग है। अतरंगी क्वीन जहां सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब ड्रेस एक्सपेरिमेंट को लेकर जानी जाती थी वहीं वह अब अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। सोशल मीडिया पर उर्फी के इस पोस्ट को देखने के बाद मानो हंगामा मच गया है और उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। कैप्शन में उर्फी ने कुछ ऐसा लिखा जो लाइमलाइट में है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस तस्वीर में और क्यों है उर्फी चर्चा में।

चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर पोज दे रही उर्फी

उर्फी जावेद ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “2024 की धमाकेदार शुरुआत।” इस फोटो में उर्फी की आंखें बंद है और हॉस्पिटल के ब्लू गाउन में वह पोज दे रही है। खास बात यह है कि उनके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क भी लगा हुआ है। बिखरे हुए बालों और मैसी बन हेयर स्टाइल में उर्फी हमेशा की तरह मुस्कुराती हुई दिखी। अस्पताल में इस हालत में भी उर्फी मुस्कुराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। हालांकि उर्फी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उन्हें अस्पताल में क्यों भर्ती करवाना पड़ा है।

लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं उर्फी

गौरतलब है कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अभी हाल ही में उन्हें फ्रंट कट मैरून ड्रेस में स्पॉट किया गया था जिसमें वह काफी अलग नजर आ रही थी। इसके अलावा वह कभी भी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं रहती हैं और वह चर्चा में रहती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कहा जा रहा है कि वह एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स धोखा 2’ में नजर आने वाली है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026