---Advertisement---

नवरात्रि के बीच क्या डांडिया खेलने निकली Urfi Javed, इस लुक को देखने के बाद लोगों की चौंधिया गई आंखें

Urfi Javed: उर्फी जावेद के लेटेस्ट लुक को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर वह काफी चर्चा में है क्योंकि इस बार उर्फी अतरंगी ड्रेस को छोड़ नॉर्मल आउटफिट में नजर आई। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 20, 2023 6:16 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद के लेटेस्ट लुक को देखा आप भी शॉक्ड हो जाएंगे और उनकी ड्रेसिंग सेंस की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। जी हां, शायद आप चौंक गए होंगे कि हम उर्फी के बारे में इस तरह क्यों बोल रहे हैं। वह अक्सर अपनी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं और ट्रेलर्स के निशाने पर होती हैं। इस बार उर्फी कुछ नया करती हुई नजर आई जिसे देखने के बाद आपके मुंह से भी यही निकलेगा कि यह कौन है उर्फी जावेद। दरअसल उर्फी के नए अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर वह चर्चा में है जहां उन्हें एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

इस तरह खास लुक में आई नजर

उर्फी को देखते ही मीडिया की भीड़ एक बार फिर जमा हो गई और इस दौरान लोगों की निगाहें उनकी ड्रेस पर अटक गई। दरअसल उर्फी जावेद इस बार नॉर्मल आउटफिट में नजर आ रही है। उर्फी इस दौरान मल्टी कलर ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को बालों में दुपट्टे को बांधकर स्टाइल करती हुई दिखाई दे रही है। इस लुक को देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं। वहीं हेटर्स की भी बोलती बंद हो गई है। उर्फी अपने लुक को मिनिमल ग्लोइंग मेकअप और मैचिंग इयररिंग्स से कंप्लीट कर रही है। एक्ट्रेस बालों में चोटी और हाई हिल्स से इसे खास टच दे रही है।

पैपराजी से खास सरप्राइज

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी यह कहती है कि मेरे बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान किसी ने केक कटिंग नहीं करवाई। वहीं उर्फी जावेद को एक पैपराजी से सरप्राइज मिलता है क्योंकि वह उनके लिए केक लेकर आए होते हैं। गौरतलब है कि उर्फी 15 अक्टूबर को अपना 26वां जन्मदिन मना चुकी है। वहीं पैपराजी से इस तरह खास सरप्राइज मिलने के बाद उर्फी काफी खुश नजर आ रही थी।

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “लगता है आज इसकी शादी है इसलिए जल्दी में है।” एक यूजर ने कहा, “आज तो अच्छी लग रही है” तो एक और यूजर ने कहा, “पहली बार इसकी तारीफ कर रही हूं। अच्छी बहुत खूबसूरत दिख रही है।” एक और यूजर ने कहा, “आप बहुत खूबसूरत दिख रही हैं आपका कोई जवाब नहीं है। तो एक यूजर ने कहा यह कहां डांडिया खेलने एयरपोर्ट आ गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment