---Advertisement---

क्या खत्म हो गई Urfi Javed की क्रिएटिविटी, Neha Kakkar और Tamannaah Bhatia के इस लुक को किया चोरी

Urfi Javed अपनी यूनिक लुक के लिए जानी जाती हैं लेकिन, इस बार तो उन्होंने Neha Kakkar और Tamannaah Bhatia के लुक को ही चोरी कर डाला।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 7, 2024 5:57 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं और स्टाइलिंग से सुनामी लाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी क्रिएटिविटी के लिए जानी जाती हैं। और आए दिन कोई न कोई यूनिक ड्रेस पहने फैंस के होश उड़ा देती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि, क्रिएटिविटी से अपनी पहचान बनाने वाली उर्फी दूसरों के लुक्स को कॉपी करें या उनकी स्टाइलिंग से इंस्पिरेशन ले। नहीं न लेकिन, ऐसा हुआ है दरअसल एक्ट्रेस का एक रीसेंट लुक सामने आया है जिसमें वह तमन्ना भाटिया और नेहा कक्कड़ के ओल्ड लुक को कॉपी करती दिख रही हैं। चलिए जानते हैं कैसे?

Urfi Javed ने किया तमन्ना और नेहा का लुक चोरी

बता दें हर बार की तरह उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपना लेटेस्ट लुक रिवील किया है। अपनी इस वीडियो में उर्फी कपड़े या कोई ड्रेस पहने नहीं बल्कि वह तो ग्रीन कलर के एक तकिये को अपने बदन पर लटकाए और हाई हील्स पहने दिख रही हैं। इसी के साथ आपको बता दें एक्ट्रेस का यह लुक कोई नया लुक नहीं है बल्कि, इस लुक को तो साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ काफी पहले ही अपने तकिये से क्रिएट कर चुकी हैं।

उर्फी की खिल्लियां उड़ाते दिखे यूजर्स

फैंस उर्फी के लुक्स का मजाक उड़ाना या उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जैसे ही एक्ट्रेस ने यह वीडियो डाली उसे देखते ही लोग उर्फी पर हंसने लगे और कहते दिखे “कल से तकिया ढूंढ रहा हूं आज मिल गया😂😂😂😂” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “कल रात से मेरा तकिया गायब है, अभी पता चला ये चुरा लिया है।” एक ने तो उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा “ये क्या हुआ ताकिया उर्फी ले गई 😂😂😂😂।” इसी बीच कई यूजर्स उन्हें सराहते दिखे और उनके हुस्न की तारीफें भी करते नजर आए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026