---Advertisement---

खूबसूरत बनने के चक्कर में Urfi Javed ने कर लिया बुरा हाल! सुनाई लिप्स सर्जरी की खौफनाक कहानी

Urfi Javed: अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से चर्चा में आने वाली उर्फी जावेद फिलहाल अपने लिप फिलर्स और न्यू हेयर स्टाइल की वजह से चर्चा में है। यह बात सच है कि उर्फी लोगों के बीच सुर्खियों में आने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखती है। कई बार उनकी यह चाहत उन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2023 12:21 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से चर्चा में आने वाली उर्फी जावेद फिलहाल अपने लिप फिलर्स और न्यू हेयर स्टाइल की वजह से चर्चा में है। यह बात सच है कि उर्फी लोगों के बीच सुर्खियों में आने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखती है। कई बार उनकी यह चाहत उन पर भारी पड़ जाती है और कुछ ऐसा ही इस बार फिर देखने को मिला है। दरअसल बीते दिनों उन्होंने लिप्स फिलर्स करवाई थी लेकिन उनका यह खूबसूरत बनने का सपना नाकामयाब रहा। वह इस वजह से काफी परेशान भी नजर आ रही है। वहीं अब उर्फी ने लिप्स सर्जरी जर्नी को फैंस के साथ शेयर कर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरी खबर।

कम पैसे की वजह से कर बैठी यह गलती

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपनी 5 तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके आंखों के नीचे काफी सूजन और रैडनेस नजर आई। वहीं उनके लिप्स को देख लोगों को तगड़ा झटका लगा है। फोटो को देख यह साफ जाहिर है कि उर्फी किस कदर परेशान है। फोटोज को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, “आप सभी के साथ अपनी लिप फिलर्स जर्नी शेयर कर रही हूं। मैं 18 साल की उम्र से लिप्स फिलर्स ले रही हूं। तब मेरे पास इतने पैसे नहीं थे लेकिन मुझे लगता था कि मेरे होंठ बहुत पतले हैं और मैं बड़े-बड़े होंठ चाहती थी। मैं डर्मेंट डेनी गई जहां उन्होंने कहा कि वह इसे कम कीमत पर करने के लिए तैयार हैं और कई बार इस तरह के परिणाम सामने आए। मुझे उन्हें छोड़ना पड़ा और अब तक की सबसे दर्दनाक चीज है।”

उर्फी ने दी लोगों को बड़ी सीख

उर्फी ने आगे कहा कि “मैं लोगों से यह नहीं कह रही हूं कि इन्हें ना ले लेकिन वास्तव में मैं जो कहना चाह रही हूं वह यह है कि फिलर्स या बोटॉक्स लेते समय सावधान रहें। मेरे पास अभी लिप फिलर्स बहुत है। बस मुझे पता है कि मेरे चेहरे पर क्या सूट करेगा और मुझे पता है कि अब कम ही ज्यादा है। किसी भी डॉक्टर के पास जाने से पहले गहन शोध करने के लिए सभी को प्रोत्साहित करना। मैं वास्तव में हर किसी के लिए फिलर्स की वकालत करती हूं। यदि आपके मन में अपने चेहरे या शरीर के बारे में कुछ असुरक्षाऐं हैं तो खुद से या अपने चेहरे से नफरत करने की बजाय फीलर्स या सर्जरी का विकल्प चुनना बेहतर है लेकिन केवल एक अच्छे डॉक्टर से ही।”

फोटोस को देख यूजर्स दे रहे हैं मजेदार रिएक्शंस

उर्फी जावेद की इन तस्वीरों को देख फैंस सदमे में आ गए और इन फोटोज पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा, “दीदी को क्या हुआ।” एक और यूजर ने कहा, “बिना मेकअप के तो गंदी लगती हो।” एक और यूजर का कहना है, “जो करते हैं उसका फल है।” वहीं एक और यूजर ने चुटकी ली यह चुड़ैल कौन है। वहीं फैंस इन फोटोज को देख काफी परेशान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 11

जून 30, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4

जून 30, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Avika Gor

जून 30, 2026

Raghav Juyal

जून 29, 2026