---Advertisement---

क्या ‘बहुविवाह’ प्रथा को सपोर्ट करती हैं Urfi Javed? बिग बॉस ओटीटी 3 फेम अरमान मलिक को लेकर कहीं ये बात

Urfi Javed: उर्फी जावेद खुलेआम अरमान मलिक को सपोर्ट करती हुई नजर आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से सवाल पूछा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2024 7:00 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक जब से बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे हैं तब से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में उनकी दो शादी को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं और उन्हें जमकर लताड़ लगाते हुए नजर आए हैं। लेकिन इस सब के बीच कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें अरमान मलिक को साथ मिल रहा है और वह उन्हें खुलकर सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में उर्फी जावेद का नाम भी शुमार हो गया है जो अरमान मलिक को सपोर्ट करती नजर आई। उन्होंने इसके लिए स्पेशल पोस्ट में कुछ ऐसा कहा जिसके बाद लोगों का कहना है कि क्या उर्फी बहुविवाह प्रथा को सपोर्ट करती हैं।

बहुविवाह को लेकर बेबाक हुई Urfi Javed

दरअसल उर्फी जावेद ने अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों की एक साथ तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी पर शेयर करते हुए कैप्शन में उन लोगों को लताड़ लगाती हुई नजर आई जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उर्फी जावेद ने लिखा, “मैं इस परिवार को पिछले कुछ वक्त से जानती हूं और मैं यह बात दावे के साथ कह सकती हूं कि मैं अब तक जितने लोगों से मिली हूं उनमें से ये सबसे अच्छे लोग हैं। अगर ये तीनों खुश है तो हम कौन होते हैं उन्हें जज करने वाले। बहु विवाह की प्रथा कई सालों से चली आ रही है यह कुछ धर्म में अब भी लोकप्रिय है। अगर उन तीनों को कोई दिक्कत नहीं है तो हम कोई नहीं होते हैं कुछ भी बोलने वाले।”

पहले भी चर्चा में आई उर्फी

गौरतलब है कि उर्फी जावेद उस समय भी काफी चर्चा में आई थी जब वह यूट्यूबर अरमान मलिक के बच्चों के लिए गिफ्ट कूरियर की थी। उन्होंने स्पेशल गिफ्ट भेजा था जिसकी झलक अरमान मलिक की पत्नियों ने यूट्यूब के जरिए लोगों को दिखाई थी। इस सरप्राइज को पाकर वे काफी खुश हुए थे। अब ऐसे में अरमान को उर्फी का साथ मिला है।

अरमान मलिक को लेकर विवाद जारी

वहीं बिग बॉस ओटीटी 3 की बात करें तो अरमान मलिक शो में अपनी पत्नी पायल और कृतिका के साथ नजर आ रहे हैं जिसे लेकर काफी लोग अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दिखे। इस लिस्ट में देवोलिना भट्टाचार्य का नाम भी शुमार है लेकिन इस बारे में विवाद फिलहाल जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026