---Advertisement---

जब इस यूट्यूबर से खुलेआम भिड़ गए थे सिंगर Armaan Malik, इन वजहों से खूब हुई थी छींटाकशी

Armaan Malik: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक को कौन नहीं जानता है। कम उम्र में ही उन्होंने जो शोहरत हासिल की है वह काबिले तारीफ है। उनकी रूहानी आवाज का जादू उनके फैंस पर खूब देखने को मिलता है। यही वजह है कि छोटी उम्र में ही यह सिंगर इंडस्ट्री में राज कर रहे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 22, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 22, 2023 12:01 अपराह्न

armaan malik
Follow Us
---Advertisement---

Armaan Malik: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक को कौन नहीं जानता है। कम उम्र में ही उन्होंने जो शोहरत हासिल की है वह काबिले तारीफ है। उनकी रूहानी आवाज का जादू उनके फैंस पर खूब देखने को मिलता है। यही वजह है कि छोटी उम्र में ही यह सिंगर इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं और वह लगातार अपने रोमांटिक गाने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।अरमान मलिक आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी हुई कुछ कंट्रोवर्सीज। वैसे तो अरमान विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन कई दफा वह सोशल मीडिया पर चर्चा में भी आ चुके हैं और वैसे हर बार वजह काफी अलग है।

जब यूट्यूबर अरमान मलिक की वजह से चर्चा में आए थे सिंगर

फिलहाल यूट्यूब की दुनिया में राज कर रहे अरमान मलिक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं यूट्यूबर की। नाम सेम होने की वजह से एक बार सिंगर अरमान मलिक उनसे चिढ़ गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यूट्यूबर पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, “मीडिया इन्हें अरमान मलिक कहना बंद करें क्योंकि उनका नाम संदीप है। मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करना बंद करें। सुबह सुबह उठकर ऐसी खबरें पढ़ने से नफरत हो गई है साथ ही साथ मुझे घिन भी आने लगी है।”

यूट्यूब ने दिया था मजेदार जवाब

अरमान मलिक के इस ट्वीट को देख यूट्यूबर भी चुप नहीं रहे और उन्होंने सिंगर पर मजेदार टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि “अगर आप फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते तो कोई आपको जानता भी नहीं। मुझे किसी के नाम को कॉपी करने का शौक नहीं है। दुनिया में लाखों अरमान मलिक होंगे। मेरे चाहने वाले और करीबी को बहुत अच्छे से पता है कि मेरा नाम संदीप है।”

लाइफस्टाइल ब्लॉगर आशना श्रॉफ की वजह से भी चर्चा में रहे हैं सिंगर

अरमान मलिक की बात करें तो वह अपने लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। उनका नाम लाइफस्टाइल ब्लॉगर आशना श्रॉफ के साथ जोड़ा जा रहा था। वहीं दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी लेकिन अचानक उनकी ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी। इस वजह से सिंगर ने खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन फिर अचानक यह खबर सामने आई कि वे दोनों एक बार फिर से साथ हो गए हैं।

बॉलीवुड को लेकर भी टिप्पणी कर चुके हैं अरमान मलिक

यह यंग सिंगर बॉलीवुड की दुनिया को लेकर कई बार बात करते हुए नजर आ चुके हैं। एक दफा सिंगर बॉलीवुड के पॉलिटिक्स पर बात करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि “वह बॉलीवुड से परेशान हो चुके हैं क्योंकि उन्हें उनकी मेहनत के लिए पैसे नहीं दिए जाते हैं और अंतिम समय में रिप्लेस कर दिया जाता है। वह इस सबसे तंग आ चुके हैं।” उनका यह बयान भी काफी चर्चा में रहा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026