‘दूरियां’ सॉन्ग में Urfi Javed के ग्लैमरस लुक ने किया फैंस को इम्प्रेस, मिलियन पार हुए व्यूज

Urfi Javed: 'दूरियां' गाने में उर्फी जावेद के नाम की चर्चा हो रही है क्योंकि उनका इतना स्टाइलिश और अनोखा अंदाज फैंस ने देखा नहीं था। अतरंगी ड्रेस से ट्रोल होने वाली उर्फी इस बार अपने गाने से तहलका मचा रही है।

Urfi Javed: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं और फैंस को चौंकाने के लिए कैमरे पर अतरंगी अवतार से तहलका मचा देती हैं। इस बीच उर्फी फैंस के बीच काफी सुर्ख़ियों में है और वजह उनका हाल ही में रिलीज सॉन्ग ‘दूरियां’। इस गाने में एक्ट्रेस के अंदाज ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया है और यही वजह है कि लोग उनकी लगातार तारीफ कर रहे हैं। गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। आइये देखते हैं क्या खास है इस गाने में।

अलग-अलग दिलकश अंदाज ने जीता फैंस का दिल

गाने में जिस चीज ने फैंस का ध्यान खींचा वह है उर्फी का लुक। गाने की शुरुआत में वह ऑरेंज ड्रेस में नजर आती हैं जिसके ऊपर उन्होंने हैट से इस लुक को कम्पलीट किया है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उर्फी काफी खूबसूरत लग रही हैं। गाने में उर्फी ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं जो काफी ग्लैमरस है। वह बेड पर लेटकर बोल्ड अदाएं दिखा रही हैं। एक्ट्रेस व्हाइट ऑउटफिट में काफी ग्लैमरस दिखीं और उनका यह अंदाज काफी दिलकश है। ब्लू ड्रेस में वह किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं दिख रही हैं।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

ताबड़तोड़ मिल रहे हैं गाने को व्यूज

‘दूरियां’ इरोस यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है और इसे पॉपुलर सिंगर शिवानी कश्यप ने आवाज दी है। इस गाने में उर्फी जावेद के साथ नीरज कुमार भी हैं लेकिन अपने लुक और स्टाइल के दम पर उर्फी लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। इस गाने को अब तक करीब 1,634,337 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि इससे पहले उर्फी जावेद ‘हाय हाय ये मजबूरी’ के रीमेक वर्जन में नजर आई थी जो काफी चर्चा में रहा और इस गाने में भी एक्ट्रेस का अंदाज दिलकश था।

यहां देखें Video:-

https://youtu.be/B2rKrfSa0AY

Exit mobile version