---Advertisement---

ग्रामीण भारत को लेकर विवादित बयान देकर मुसीबत में फंसी Urfi Javed, इस तरह बचाई लाज

Urfi Javed: ग्रामीण भारत को लेकर उर्फी जावेद को कमेंट करना काफी महंगा पड़ा है और अब उन्हें इस मामले में माफी भी मांगनी पड़ी है। अपने विवादित ट्वीट को लेकर लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रही उर्फी टि्वटर पर माफी मांगती हुई नजर आई और अपनी गलती पर उन्हें पछतावा है। उनका बेबाकी इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2023 4:55 अपराह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 5:59 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: ग्रामीण भारत को लेकर उर्फी जावेद को कमेंट करना काफी महंगा पड़ा है और अब उन्हें इस मामले में माफी भी मांगनी पड़ी है। अपने विवादित ट्वीट को लेकर लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रही उर्फी टि्वटर पर माफी मांगती हुई नजर आई और अपनी गलती पर उन्हें पछतावा है। उनका बेबाकी इस बार उन पर भारी पड़ गई है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल बीते दिनों ग्रामीण भारत को लेकर उर्फी जावेद ने कुछ ऐसा कह दिया जो फैंस के बीच काफी चर्चा में है। इस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा था लेकिन अब अपनी बेज्जती होते देख उर्फी माफी मांग चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

यह है पूरा मामला

urfi javed

दरअसल उर्फी ने एक ट्वीट कर लिखा था, “देश की पहचान अर्बन इंडिया है रूरल भारत से नहीं। ग्रामीण भारत पर मूवी बनाकर और ऑडियंस में टीवी, स्मार्टफोन, साइकल स्मार्टवॉचेस दे कर क्या फायदा कोई नहीं देखेगा पंचकृति। मैं लिख कर देती हूं। इस कंट्रोवर्शियल ट्वीट को लेकर उर्फी जावेद ट्रेंड करने लगी थी और उन्हें लोगों ने जमकर फटकार लगाई। अपनी बेज्जती होते देख उर्फी को माफी मांगने में ही भलाई नजर आई और उन्होंने अब इस पर ट्वीट कर माफी मांगी है।

सफाई में उर्फी ने कहीं यह बात

उर्फी जावेद ने एक ट्वीट में ‘पंचकृति’ फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, “कभी-कभी हम ऐसी राय रखते हैं जो समय और समझ के साथ विकसित होती है। आज मैं ग्रामीण भारत की अविश्वसनीय भावना और सार से अभिभूत हूं। इसकी समृद्धि संस्कृति लचीलापन और अप्रयुक्त क्षमता ने सच्चे भारत के प्रति मेरी आंखें खोल दी है।”

इस फिल्म को लेकर उर्फी ने दिया विवादित बयान

उर्फी जावेद का इस तरह पलटी मारना लोगों को पसंद तो नहीं आया है लेकिन वह अपने अंदाज से एक बार फिर चर्चा में आ गई है। बता दें कि ‘पंचकृति: फाइव एलिमेंट्स’ 5 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है और इसी पर उर्फी जावेद ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। यह ग्रामीण भारत पर आधारित कहानी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026