---Advertisement---

Follow Kar Lo Yaar सक्सेस के बीच Urfi Javed पर चढ़ा ‘सजना वे सजना’ का खुमार! शहनाज गिल के गाने पर नाचने लगी एक्ट्रेस

Urfi Javed: उर्फी जावेद पर चढ़ा शहनाज गिल के गाने 'सजना वे सजना' का रंग, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर चर्चा में आई हसीना, आइए देखते हैं उर्फी का यह अंदाज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 8, 2024 7:24 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है और यह सच है कि उनकी दीवानगी फैंस पर किस कदर देखने को मिलती है। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और ऐसे ने हर दिन सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन इस सबके बीच सोशल मीडिया पर वह एक बार फिर सनसनी मचा रही है क्योंकि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के गाने ‘सजना वे सजना’ (Sajna Ve Sajna) पर वह डांस करती नजर आई।

Urfi Javed का जबरदस्त एक्सप्रेशन

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो उर्फी ब्लैक को-ऑर्ड को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और इस दौरान वह हाथ में मोबाइल लेकर खुद से वीडियो बना रही है। ‘सजना वे सजना’ गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशन दिखा रही है। इस वीडियो को उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी में शेयर करते हुए लोगों की बेताबी बढ़ा दी है। कहने में दो राय नहीं है कि उनका एक्सप्रेशन वाकई जबरदस्त है।

शहनाज के गाने पर Urfi Javed भी लगी थिरकने

जहां तक शहनाज गिल के इस गाने की बात करें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में वह ‘सजना वे सजना’ गाने पर डांस नंबर से जादू चलाती हुई नजर आई। फैंस इसे देखकर झूमने के लिए मजबूर हो गए और कहने में दो राय नहीं है कि शहनाज़ का यह अंदाज आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। यही वजह है कि उर्फी पर भी इस गाने का खुमार देखने को मिला।

Urfi Javed का चला जादू

जहां तक उर्फी की बात करें तो अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके उनकी पापुलैरिटी लगातार बरकरार है। हाल ही में उर्फी के एक रील्स को 100 मिलियन व्यूज मिले जिसकी जानकारी खुद उर्फी ने दी है। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी की वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ को प्राइम वीडियो पर खूब पसंद किया जा रहा है और एक्ट्रेस लगातार चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026