DNP India Hindi

Urfi Javed बहन डॉली के जन्मदिन पर खुद ही बनी ‘ब्लैक फॉरेस्ट’, इंडिया का सबसे बड़ा केक कटिंग देख घूम गया लोगों का दिमाग

Urfi Javed

Photo Credit- Google Urfi Javed

Urfi Javed: ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में उर्फी जावेद का वाकई कोई जवाब नहीं है। यह सच है कि हर बार वह कुछ ऐसा कर जाती है कि वह सोच से परे होता है । ऐसे में इस बार तो वह ब्लैक फॉरेस्ट बनकर सामने आई है जी हां, उर्फी जावेद के न्यू फैशन सेंस को देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा जहां केक ड्रेस पहन कर कैमरे पर पोज देती हुई नजर आती है। वही केक जो हम बर्थडे और अलग-अलग सेलिब्रेशन में काटकर जश्न मनाते है। उर्फी जावेद के इस लुक को देखकर एक बार फिर यूजर्स मजे लेने में पीछे नहीं रहे हैं।

बर्थडे केक बनकर उर्फी जावेद ने किया अलग एक्सपेरिमेंट

दरअसल इस दौरान उर्फी जावेद ब्लैक कलर की केक ड्रेस में नजर आती है। शॉकिंग चीज यह है कि कैमरे पर ही उनकी बहन डॉली जावेद कटिंग भी करती है और इस दौरान खाते भी नजर आती हैं। उर्फी जावेद मीडिया के सामने यह कहती है कि आज उनकी बहन डोली जावेद का बर्थडे है और ऐसे में वह खुद ही केक बन गई है। वही यह भी कहती है कि इंडिया में इतना बड़ा केक किसी ने नहीं काटा होगा। केक बनकर अतरंगी क्वीन ने एक बार फिर फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने फैंस के दिमाग को हिला दिया।

डॉली जावेद ने की केक कटिंग

उर्फी जावेद ऑफ शोल्डर कॉरसेट लॉन्ग मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही है जो केक के डिजाइन बना हुआ है और फ्लोरल ब्लैक फॉरेस्ट केक ड्रेस को देखकर लोगों को तब झटका लगता है जब डॉली जावेद आकर इसे कटती भी है। बहन के बर्थडे को सेलिब्रेट करती है। इस तरह केक पहने हुए किसी शख्स के साथ एक्सपेरिमेंट बारे में शायद किसी ने सोचा होगा लेकिन उर्फी जावेद के फैशन सेंस की दात देनी तो बनती है।

Urfi Javed के न्यू लुक को देख फिर लोग हुए हतप्रभ

वहीं उर्फी जावेद के इस नए लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं और इससे अनहाइजीनिक बता रहे हैं। कुछ लोग जहां क्रिएटिव बता रहे है। इसे देखने के बात सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिमाग हिल गया है। फिलहाल स्प्लिट्सविला में निया शर्मा के साथ उर्फी मिस्चीफ के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

 

 

Exit mobile version