---Advertisement---

शीशे के टुकड़े से Urfi Javed ने बना लिया स्पेशल आउटफिट, तिकड़म देख लोग बोले- ‘ये तो जादू है दीदी’

Urfi Javed: उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक देखने के बाद लोगों की हुई बोलती बंद, शीशे को इस तरह स्टाइल कर निकली एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2024 2:47 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद वह नाम है जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह हर बार अपने लुक से तबाही मचा देती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। जी हां ला, इस बार ब्लैक ड्रेस पर शीशे को खास अंदाज में फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई और इसे देखने के बाद लोग भी चौंक गए। इसे लेकर कन्फ्यूज हो गए। इसके बाद उर्फी को इस ड्रेस को लेकर पूरी जानकारी लोगों को देनी पड़ी। अतरंगी ड्रेस के साथ खेलने वाली उर्फी जावेद का यह लुक वाकई काफी हटके है और इसे देखने के बाद एक बार फिर आप हैरान रह जाएंगे।

Urfi Javed ने किया लोगों का कंफ्यूजन दूर

इस लुक को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, “पैप वीडियो में सही से पता नहीं चला लेकिन यहां देख लो शीशे के टुकड़े को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है जैसे वह सांस ले रहा हो।” इस लुक को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और आपको भी कंफ्यूजन होगा कि आखिर उर्फी करने की क्या कोशिश कर रही हैं। दरअसल इस लुक की बात करें तो यह आपको हैरान कर देगा क्योंकि एक्ट्रेस ने ब्लैक ब्रालेट के ऊपर मैचिंग ब्लेजर को कैरी किया है। लेकिन यह ब्लेजर काफी अलग है क्योंकि इस पर गोल्डन कलर के मिरर के पत्ते लगे हुए हैं।

उर्फी ने लुक को किया इस तरह कंप्लीट

यह गोल्डन मिरर प्लेट काफी यूनिक है क्योंकि ये मूव करते हुए भी नजर आ रहे हैं। उर्फी ने अपने लुक को सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल, ग्लॉसी शाईनी मेकअप, ग्लॉसी लिपस्टिक, सिंपल पेंडेंट और इयररिंग्स के साथ कंप्लीट कर रही है। लेकिन उनका यह ड्रेस वाकई लोगों को लुभाने के लिए काफी है और इसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

उर्फी के लुक को देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

इस लुक को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “कुछ भी कहो लेकिन यह लड़की करती तो हर चीज यूनिक है तो एक ने कहा मैजिक मैजिक। एक यूजर लिखा ये तो जादू है दीदी तो दूसरे ने कहा आपकी क्रिएटिविटी वाकई काबिल के लायक है। एक ने कहा उर्फी आप कमाल हो जी। एक यूजर ने लिखा फैशन के नाम पर हर बार गोबर दिखा देती है।फिलहाल इस वीडियो को 23000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026