---Advertisement---

महारानी लुक में Urfi Javed को आई स्प्लिट्सविला और सनी लियोन की याद! देख लोग बोले- पंछी बनू उड़ती फिरू मस्त…

Urfi Javed: उर्फी जावेद को आई स्प्लिट्सविला के पुराने दिनों की याद, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहीं ये बात, लोग लेने लगे चटकारे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2024 2:12 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी क्वीन उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। वजह चाहे कुछ भी हो फिलहाल वह स्प्लिट्सविला X5 में तड़का लगाने के लिए आई थी। वहीं एक बार फिर उन्हें पिछले सीजन की याद आ गई और उन्होंने इसकी झलकियां लोगों को भी दिखाई। इसमें वह सनी लियोन के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर आग की तरह वायरल हुई तो लोग इस पर जमकर मजे भी लेने लगे। आइए जानते हैं आखिर क्या है फोटोज में खास और क्यों चर्चा में आई हसीना। वह महारानी बनी हुई फैंस को दीवाना बना रही है।

क्या है लुक में खास

जहां तक इस वीडियो में उर्फी जावेद के लुक की बात करें तो वह नियॉन कलर की ऑफ शोल्डर स्टाइलिश ड्रेस को कैरी करती हुई नजर आई है। दरअसल उनका यह लुक काफी पुराना है जो वह पहले भी शेयर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को बैक साइड से कैप को करी करती हुई इसे बालों में टच देती हुई नजर आई। हेयर एक्सेसरीज और माथे पर मुकुट जैसे स्टाइल से वह अपने महारानी लुक को कंप्लीट कर रही हैं। गले में चोकर, कानों में इयररिंग्स और हाथों में गोल्ड ब्रेसलेट से वह अपने लुक में तड़का लगाने का काम कर रही है। पोस्ट शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “स्प्लिट्सविला थ्रोबैक क्योंकि मुझे एक्शन की बहुत याद आ रही है।”

लोग लेने लगे चटकारे

जहां तक इस पोस्ट की बात करें तो इसमें एक तस्वीर में उर्फी जावेद को तनुज विरवानी और सनी लियोन पकड़कर चल रहे हैं तो दूसरी में और उर्फी जावेद को कुछ लोग कुर्सी पर उठाकर लेकर जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें yhi वीआईपी ट्रीटमेंट मिला तो लोग देखते ही रह गए। लोग जमकर मजे ले रहे हैं। इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा पंछी बनू उड़ती फिरू मस्त कुर्सी पर। एक ने कहा उर्फी के पास क्रिएटिविटी अलग लेवल का है तो दूसरे ने कहा राखी सावंत और उर्फी सुपर डुपर मस्त है। एक यूजर ने कहा उर्फी जावेद राधा रानी से मेरी दुआ है कि आप ऐसे ही कुल्फी दीदी बनो।

Urfi Javed के पाइपलाइन में है बहुत कुछ

पिछले कुछ समय में उर्फी जावेद को काफी पापुलैरिटी मिली है। ना सिर्फ ड्रेसिंग सेंस बल्कि काम की वजह से भी उर्फी सुर्खियों में रही है। जहां वह अभी स्प्लिट्सविला X5 में नजर आ रही है तो हाल ही में उनका एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 में कैमियो दिखा। वहीं प्राइम वीडियो पर उनका शो ‘फॉलो कर लो यार’ बहुत जल्द स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026