---Advertisement---

Urfi Javed ने 9 जींस को फाड़कर बनाई ये अजीबोगरीब ड्रेस, कहा- ’10 दिन में दूंगी एक सरप्राइज’

Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने अजीबो गरीब लुक से हर बार चर्चा में आ जाती है और लोगों से ट्रोल भी खूब होती है। यह सच है कि अपने हर लुक से वह ट्रोल होती हैं बावजूद इसके एक्सपेरिमेंट करने में उर्फी का वाकई कोई जवाब नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2024 2:25 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने अजीबो गरीब लुक से हर बार चर्चा में आ जाती है और लोगों से ट्रोल भी खूब होती है। यह सच है कि अपने हर लुक से वह ट्रोल होती हैं बावजूद इसके एक्सपेरिमेंट करने में उर्फी का वाकई कोई जवाब नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट लुक काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद आप एक बार फिर हैरान रह जाएंगे।उर्फी जावेद जींस को फाड़कर बेल्ट वाले हिस्से से कुछ इस तरह ड्रेस बनाकर निकली कि देखने वालों की निगाहें अटक गई। आइए देखते हैं वीडियो में क्या है खास और क्यों आई उर्फी जावेद चर्चा में।

Urfi Javed जींस के आउटफिट में पोज़ देती आई नजर

इस वीडियो में लुक की बात करें तो उन्होंने नौ जींस को फाड़कर बेल्ट वाले हिस्से से एक ड्रेस बनाई है जो वाकई काफी अजीबोगरीब है। यह ड्रेस उनके हर एक लुक की तरह खास है जिसे वह लाइट मेकअप के साथ एवरग्रीन अजीबो गरीब हेयर स्टाइल के साथ कंप्लीट कर रही हैं। पैपराजी के सामने वह इस जींस के आउटफिट में खूब पोज़ देती हुई नजर आई।

Urfi Javed को मिलने वाला है लोगों को बड़ा सरप्राइज

उर्फी जावेद इस वीडियो में पैपराजी को मोतीचूर का लड्डू बांटती हुई दिखाई दी। वह पैप्स को यह लड्डू देते हुए कहा कि तुम लोगों के लिए 10 दिन में बड़ा सरप्राइज है। उन्होंने कहा 10 दिन में आप लोगों को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में अब यह सवाल है कि आखिर उर्फी क्या सरप्राइज देने वाली है। क्या वह अपनी किसी फिल्म की घोषणा करेगी या फिर वह एक बार फिर ड्रेस के साथ अलग एक्सपेरिमेंट करेंगी।

Urfi Javed के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और ऐसे में एक यूजर ने कहा, “सिर्फ एयरपोर्ट ही विजिट प्लेस है इसका।” तो एक और यूजर ने कहा, “ऐसे लड्डू कहां मिलते हैं।” एक और यूजर ने कहा, “यह छिपकली लग रही है।” तो दूसरे ने कहा, “उर्फी और ओरी की जोड़ी सही रहेगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 10, 2026

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 7

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026