---Advertisement---

सलमान के बाद Urfi Javed को मिली गोली मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने जवाब में कहीं ये बात

Urfi Javed: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को जान से मार देने की धमकी मिल रही है लेकिन अब इस लिस्ट में उर्फी जावेद का भी नाम शामिल हो गया है। यह बात सच है कि उर्फी की अतरंगी फैशन सेंस की वजह से उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 17, 2023 5:45 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को जान से मार देने की धमकी मिल रही है लेकिन अब इस लिस्ट में उर्फी जावेद का भी नाम शामिल हो गया है। यह बात सच है कि उर्फी की अतरंगी फैशन सेंस की वजह से उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है लेकिन अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल उन्हें एक ईमेल प्राप्त हुआ है जिसमें उसे शख्स ने उर्फी को सरेआम धमकी दी है। फैशन स्टेटमेंट की वजह वह मुश्किलों में फंस जाती हैं लेकिन अपने अंदाज से वह हर बार क्रिएटिविटी लाने की कोशिश करती हैं। इस सबसे परे उर्फी फिलहाल उस शख्स की वजह से चर्चा में आई है जिसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

ईमेल से मिली मारने की धमकी

दरअसल उर्फी जावेद ने ट्विटर पर एक बात शेयर कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी कि यह मेरे साथ हर दिन हो रहा है। उर्फी ने एक स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, “मेरी लाइफ का रेगुलर दिन और जहां तक इस धमकी की बात करें तो शख्स ने लिखा है, “बहुत जल्दी तेरे को गोली मार दी जाएगी बहुत जल्दी मिशन पूरा होगा जो तूने गंदगी फैला रखी है इंडिया में वह सब गंदगी साफ हो जाएगी।”

फैशन की वजह से मुसीबत में आई उर्फी

हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब उर्फी जावेद को अपने फैशन की वजह से मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।अभी कुछ दिन पहले ही एयरपोर्ट पर सरेआम एक अंकल ने उर्फी को रोककर कहा था कि तुम इंडिया को बर्बाद कर रही हो। हालांकि उर्फी ने मुंहतोड़ जवाब दिया था लेकिन अब एक बार फिर वह पचड़े में फंस गई है और इस बार तो शख्स ने ईमेल के जरिए ही जान से मारने की धमकी दे दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उर्फी जावेद इस पर क्या एक्शन लेती है।

ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में कभी पीछे नहीं रहती है उर्फी

उर्फी सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है और फैंस को एंटरटेन करने के लिए वह ड्रेसिंग सेंस के साथ एक्सपेरिमेंट करती है। यह बात सच है कि उन्हें ट्रॉलर्स का सामना करना पड़ता है लेकिन बावजूद इसके वह अपनी क्रिएटिविटी दिखाने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। वह तार से तो कभी पंख से ड्रेस बनाकर कैमरे पर लाइमलाइट बटोर लेती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026