---Advertisement---

एकता कपूर की फिल्म से बदल जाएगी Urfi Javed की किस्मत! बॉलीवुड में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी हसीना

Urfi Javed: अतरंगी क्वीन उर्फी जावेद की तो सच में निकल पड़ी। जी हां, यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि लेटेस्ट खबर की माने तो वह अब बॉलीवुड में तहलका मचाने के लिए आ रही है।अक्सर अजीबो-गरीब ड्रेस पहन कर ट्रोल होने वाली उर्फी पर नजर टीवी क्वीन एकता कपूर की चली गई है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2023 4:44 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी क्वीन उर्फी जावेद की तो सच में निकल पड़ी। जी हां, यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि लेटेस्ट खबर की माने तो वह अब बॉलीवुड में तहलका मचाने के लिए आ रही है।अक्सर अजीबो-गरीब ड्रेस पहन कर ट्रोल होने वाली उर्फी पर नजर टीवी क्वीन एकता कपूर की चली गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो एकता की एक अपकमिंग प्रोजेक्ट में अतरंगी क्वीन नजर आ सकती हैं। ऐसे में यह खबर फैंस के लिए वाकई किसी ट्रीट से कम नहीं है। ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली ऊर्फी जावेद क्या फिल्मी दुनिया में कमाल दिखा पाएगी यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर किस फिल्म में लीड रोल के तौर पर नजर आने वाली है उर्फी जावेद।

इस फिल्म का मिला उर्फी को ऑफर

अगर रिपोर्ट की माने तो उर्फी जावेद को एकता कपूर का फिल्म ‘लव सेक्स धोखा 2’ यानी एलएसडी 2 (LSD 2) का ऑफर हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए उन्हें लीड रोल के तौर पर ऑफर दिया गया है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन अगर उर्फी फिल्म में नजर आती है तो यह वाकई बहुत बड़ी बात है।

उर्फी के साथ नजर आएंगी निमृत कौर

बता दें कि इस फिल्म में पहले से निमृत कौर अहलूवालिया को कास्ट किया गया है और एकता कपूर ने खुद इस फिल्म का ऑफर निमृत को दिया था। गौरतलब है कि एलएसडी पार्ट वन दिबाकर बनर्जी के बैनर तले बनाई गई फिल्म थी जिसमें अलग-अलग कहानियों को दिखाया गया था। इस फिल्म में राजकुमार और नुसरत भरुचा जैसे किरदार नजर आए थे और कहने में दो राय नहीं है कि इस फिल्म से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।

इस दिन रिलीज होने वाली है फिल्म

ऐसे में उर्फी जावेद भी अपने करियर में ऊंचाई छू सकती है। 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं अब करीब 13 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल पर मेकर्स काम कर रहे हैं जो फैंस के लिए वाकई हैरान कर देने वाली बात है। मिली जानकारी के मुताबिक ‘एलएसडी 2’ 16 फरवरी 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म ‘इंटरनेट के युग में प्यार’ पर आधारित है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Odyssey Box Office Prediction

जुलाई 16, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 16, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6

जुलाई 16, 2026

Diljit Dosanjh

जुलाई 16, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 16, 2026

Ranbir Kapoor

जुलाई 16, 2026