---Advertisement---

ग्लैमर के मामले में एक-दूसरे को टक्कर देती हैं Urfi Javed की बहनें, जानिए कौन है किस पर भारी!

Urfi Javed: उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन है और बिग बॉस ओटीटी के बाद लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। यह बात सच है कि अतरंगी फैशन के चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है लेकिन बावजूद इसके फैंस के बीच वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। वैसे तो उन्हें ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2023 9:00 पूर्वाह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन है और बिग बॉस ओटीटी के बाद लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। यह बात सच है कि अतरंगी फैशन के चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है लेकिन बावजूद इसके फैंस के बीच वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। वैसे तो उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता और एक्सपेरिमेंट करने के लिए जानी जाती है लेकिन वह निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती है। ऐसे में उनकी बहनें काफी लाइमलाइट बटोर रही है। जी हां, उर्फी जावेद ही नहीं उनकी बहने भी सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। ऐसे में आइए मिलवाते हैं उर्फी की 3 ग्लैमरस बहनों से।

उरुसा जावेद को नहीं जानते होंगे आप

उर्फी जावेद की बड़ी बहन उरुसा जावेद की बात करें तो वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। इसके अलावा वह खुद को एंटरप्रेन्योर भी बताती हैं। इतना ही नहीं मिली जानकारी के मुताबिक उरुसा मुंबई में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में काम करती हैं और अपना बिजनेस भी चलाती हैं। इस सबके अलावा वह अपने लुक से लोगों की बोलती बंद कर देती हैं और ग्लैमर के मामले में उनका वाकई कोई जवाब नहीं है। वह इस मामले में उर्फी को टक्कर भी बखूबी देती हैं।

लोगों के दिलों को धड़का देती हैं अस्फी जावेद

उर्फी जावेद की बहन की बात करें तो इस लिस्ट में अस्फी जावेद भी काफी पॉपुलर है। दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया जाता है लेकिन अगर खूबसूरती की बात करें तो वह उर्फी से चार कदम आगे हैं। इतना ही नहीं वह अपने सिंपल अंदाज से भी लोगों को खूब इंप्रेस करती हैं। अस्फी खुद को ब्लॉगर बताती हैं और वह मेकअप और फैशन टिप्स भी लोगों के साथ शेयर करती हैं।

डोली जावेद ड्रेस के साथ खूब करती है एक्सपेरिमेंट

उर्फी जावेद की सबसे छोटी बहन डोली जावेद भी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जानी जाती है। वह शॉर्ट ड्रेस में बॉडी को फ्लॉन्ट करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं और आए दिन ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026