---Advertisement---

Urfi Javed ने अचानक पैपराजी से छीना फोन और करने लगी मस्ती, जानें फिर उन्‍होंने क्‍या रिएक्‍शन दिया

Urfi Javed: सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद अपने नए लुक की वजह से चर्चा में है और इस बार वह पैपराजी के साथ मस्ती करती हुई नजर आई। वहीं उर्फी जावेद उप्स मोमेंट का शिकार हो गई क्योंकि वह कैमरे पर पोज देने से पहले कीचड़ में फिसल गई। यह वीडियो फिलहाल काफी वायरल हो रहा है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 29, 2023 12:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद एक बार फिर हाजिर है अपने नए लेटेस्ट लुक के साथ और इसे देखने के बाद आप भी कहेंगे यह क्या है। जहां बीते दिन वह हैंगर में ब्लेजर पहनकर निकली थी वहीं अब वह कुछ ऐसा कर गई जो चर्चा में है। इस बार न सिर्फ उर्फी की ड्रेस बल्कि पैपराजी के साथ उनका मस्ती भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। फिलहाल वीडियो लाइमलाइट में है जिसमें आप देख सकते हैं कि कैमरे के सामने उर्फी फिसल जाती हैं। आइए देखते हैं यह वीडियो।

क्या है इस लुक में खास

इस वीडियो की बात करें तो इसमें उर्फी जावेद लाइट पिंक फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है जो ऑफ शोल्डर है और इसमें वन साइड दुपट्टा स्टाइल है जिसे वह हाथ में लटका रही हैं। एक्ट्रेस ने इस लुक को सिल्वर सैंडल से कंप्लीट किया है। वहीं कर्ली हेयरबन स्टाइल से इसे खास टच देती नजर आई। इस लुक को उर्फी ने इयरिंग के साथ कंप्लीट किया है और हमेशा की तरह अलग नजर आई।

उर्फी ने की यह हरकत

वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद जब पैपराजी के साथ मस्ती करने के लिए आगे आती है तो वह फिसल जाती हैं और उनका हाई हील्स धोखा दे देता है। वहीं पैपराजी को उर्फी कहती हैं, “यह देखो फोन में लगा हुआ है कोई इज्जत ही नहीं है कोई शर्म ही नहीं है।” इतना ही नहीं उर्फी जावेद जाकर पर पैप्स से फोन भी छीन लेती हैं और बात करने लगती है। ऐसे में इस वीडियो का वायरल होना तो लाजमी है।

वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट्स

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “गिरनी ही चाहिए थी।” एक और यूजर ने कहा, “यह इतनी ओवर एक्टिंग के पैसे काटो।” एक और यूजर का कहना है, “दोनों अच्छे लग रहे हैं कीचड़ और।” एक और यूजर ने कहा, “कौन है यह लोग कहां से आते हैं ऐसे लोग।” एक और यूजर ने कहा, “धक्का मुक्की कोई नहीं करेगा बारी बारी से सभी लोग कमेंट करो।” एक और यूजर ने कहा, “देश की इकलौता नमूना हाजिर है।” एक और यूजर ने कहा “ओ गिरी गिरी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment