---Advertisement---

दशहरे पर Urfi Javed का दिखा अनोखा रावण लुक, देखते ही चकराने लगेगा सिर

Urfi Javed: दशहरा के मौके पर उर्फी जावेद का नया लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसे देखने के बाद लोगों को रावण की याद आ गई। कोई इस लुक को देखने के बाद उन्हें रावण की बहन शूर्पनखा कह रहा है तो कोई उन्हें नया रावण कहते हुए संबोधित कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी निगाहें अटक जाएगी और आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2023 11:40 पूर्वाह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने में उर्फी जावेद का कोई जवाब नहीं है। ऐसे में दशहरे पर उनका एक अजीबोगरीब लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे और यह कहने के लिए उतारू हो जाएंगे कि आखिर यह करना क्या चाह रही है। इस बार वह एक बार फिर हद पार करती हुई नजर आई और लोगों की निगाहें उनके टॉप पर अटक गई है।ऐसा क्या है इस क्रॉप टॉप में खास जिसकी वजह से उर्फी फिर मचा रही है हंगामा। आइए देखते हैं यह लेटेस्ट लुक।

लुक को देख लोग रहे शॉक्ड

जहां तक उर्फी के इस लुक की बात करें तो उन्होंने पिक क्रॉप टॉप को स्टाइल किया है। वहीं नीचे उन्होंने अजीबोगरीब शॉर्ट्स को पहनकर पोज देती हुई दिखाई दी लेकिन इस दौरान उनके टीशर्ट पर लिखे कैप्शन ने लोगों का दिमाग हिला दिया। दरअसल इस पर ‘नंगा नाच’ लिखा हुआ है जो उनके अजीबो गरीब ड्रेसिंग सेंस को बयां करने के लिए काफी है। वही इस लुक को खास बनाते हुए उर्फी जावेद ने कई चश्मे को एक साथ स्टाइल कर पोज देती हुई दिखी। इस लुक के साथ उन्होंने कैपश्न में लिखा, “इस जैसा दिख रही हूं।”

यूजर्स ले रहे चुटकी

इस लेटेस्ट लुक को देखने के बाद लोगों के मजेदार रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। इस लोग को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “ध्यान से कही इसको रावण समझकर न जला दे।” एक और यूजर ने कहा कि रावण के चश्मे को कहां से चुरा लाई उर्फी जी। एक और यूजर का कहना है दशानन की बहन दशानानी। एक और यूजर ने कहा, “10 चश्मे वाला रावण लग रही है।” दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, “रावण का चश्मा” तो दूसरे ने कहा, “इस दुनिया का नया रावण।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026