---Advertisement---

वैलेंटाइन डे पर Urfi Javed को यह ड्रेस पहनने की थी ख्वाहिश, यूजर्स बोले- ‘फेफड़े बाहर आ गए लग रहा’

Urfi Javed: एक बार फिर उर्फी जावेद कुछ अलग अंदाज में नजर आईं जो उनके पहले के लुक को बखूबी बयां कर रही हैं। इस वीडियो में उर्फी कातिलाना अंदाज से तहलका मचा रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी ख्वाहिश थी कि वह इस ड्रेस को वैलेंटाइन डे पर पहने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 15, 2023 4:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद भले ही फिल्मों में नजर नहीं आई हो लेकिन फैंस को चौंकाने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अंदाज से तहलका मचा देती हैं। यह बात उर्फी जानती हैं कि वह अतरंगी ड्रेस की वजह से लगातार ट्रोल होती हैं लेकिन वह फिर भी हर बार एक्सपेरिमेंट करती हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी सिर्फ ऊपर एक हार्ट शेप में कुछ लटकाई हुई नजर आ रही हैं। आइये देखते हैं क्या खास है इस लुक में।

इस ड्रेस में क्या है खास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद इस वीडियो में ड्रेस के नाम पर मजाक करती हुई नजर आई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने सिर्फ ब्रोकन हार्ट को गले में लटका लिया है। एक्ट्रेस इस ड्रेस को ब्लैक पैंट से टीमअप करती हुई नजर आईं हैं। उर्फी जावेद ने पोनीटेल रेड हेयर से इस लुक को कम्पलीट किया है। आप इस वीडियो में उर्फी के अंदाज को देख घायल हो जाएंगे। वीडियो में वह कातिलाना पोज दे रही हैं और फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं। एक्ट्रेस हर बार की तरह इस दफा भी ट्रोलर्स के निशाने में आने में कामयाब रही है।

यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “फेफड़े बाहर आ गए लग रहा।” एक और यूजर ने कहा, “दिल टूट गया उर्फी का, अच्छा हुआ टुकड़े-टुकड़े नहीं हुए।” एक और यूजर ने कहा, “यह क्या ड्रेस है।” एक और यूजर ने कहा, “इसे कोई देशनिकाला दे दो।” यूजर ने कहा, “बहन तुम दिखती क्यों हो।” एक और ने कहा, “फैशन के नाम पर गंद फैला रही हो।”

क्या लॉकअप में नजर आएंगी उर्फी

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी स्प्लिट्सविला 14 में स्पेशल किरदार में नजर आई थी। फैंस के बीच चर्चा में रहने वाली उर्फी कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में भी नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। लॉकअप में उर्फी को देखना वाकई मजेदार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

अगस्त 14, 2026

Rani Mukerji

अगस्त 14, 2026

Viral Video

अगस्त 14, 2026

Viral Video

अगस्त 14, 2026

Rhea Chakraborty

अगस्त 14, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 15

अगस्त 14, 2026