---Advertisement---

‘रेड वाइन’ ड्रेस में कहर ढाती दिखीं Urfi Javed, अतरंगी लुक को एकटक ताकते रह गए लोग

Urfi Javed: उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई है क्योंकि वह कहर बरपाती हुई दिखाई दे रही हैं फैंस उन्हें देखकर चौंक गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2024 1:24 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: रेड वाइन बनी उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अतरंगी ड्रेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। उर्फी ने एक और झलक दिखाकर फैंस को बेकरार कर दिया तो ट्रेलर्स को मौका देते हुए एक्ट्रेस लाइमलाइट में आ गई है। सोशल मीडिया पर उनकी यह खास तस्वीर है काफी चर्चा में है जिसे देखकर आप भी उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर कन्फ्यूज हो जाएंगे। लाल परी बनी उर्फी ने इस अजीबो गरीब लुक से लोगों को इंप्रेस करने की कोशिश की। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में आई यह हसीना और क्या है इस लुक में खास।

ड्रेस को देख लोगों का हिल गया दिमाग

उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो इसे देखकर फैंस के पसीने छूट गए हैं और वह इस बार शॉर्ट ब्रालेट टॉप को ऑफ शोल्डर स्टाइल में एक टाइट फिट रेड स्कर्ट के साथ पेयर करती हुई नजर आ रही है। उन्होंने फ्लावर एंबेलिश डिजाइनर कैप से इस ड्रेस को खास टच दे रही हैं। वहीं उनके माथे पर भी गुलाब के फूल उनकी हेयर स्टाइल में चार चांद लगा रही है। एक्ट्रेस ने मिडिल पार्ट हेयर स्टाइल को आगे से स्लिक कर उसे ट्विस्ट देती हुई दिखाई दी।

स्टाइलिश लुक है चर्चा में

कजरारे नैन, न्यूड लिपस्टिक ग्लोइंग मेकअप के साथ हाथों में गोल्डन ब्रेसलेट में उर्फी जावेद की अदाएं वाकई काफी अलग है। वह कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट कर रही है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उनका यह अंदाज किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स एक बार फिर उन्हें ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फोटोज देख यूजर्स कर रहे हैं ये कमेंट

वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा यह पिक फैशन है तो एक ने कहा स्प्लिट्सविला 15। एक ने कहा स्टनिंग तो एक यूजर ने लिखा क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो। दूसरे ने कहा नोरा फतेही भी फेल है। एक यूजर का कहना है रेड वेलवेट क्रीम चीज के साथ। एक यूजर ने कहा लालटेन तो दूसरे ने कहा यह क्या फटी पहन ली हो। एक ने कहा रेड वाइन तो दूसरे ने मंगलवासी कहा। एक फैन ने कहा चलती फिरती बुधवार पेठ।

चर्चा में रहती हैं Urfi Javed

यह सच है कि उर्फी अक्सर ट्रोलिंग का सामना करती है लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह प्राइम वीडियो पर अपने शो ‘फॉलो कर लो ना यार’ को लेकर आने वाली है तो दूसरी तरफ उसकी कैमियो फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ रिलीज हो चुकी है इसके अलावा स्प्लिट्सविला X5 में भी नजर आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026