अतरंगी ड्रेस के साथ अब एक्सपेरिमेंट नहीं करेंगी Urfi Javed, क्यों जिंदगी से हुई निराश

Urfi Javed: आउटफिट से लोगों को इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस ने अचानक यह कह दिया कि उन्हें नहीं पता कि आगे वह क्या करने वाली है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर बातें बना रहे हैं और पूरी सच्चाई जानने के लिए इंतजार में हैं।

Urfi Javed

Photo Credit- Google Urfi Javed

Urfi Javed: कल तक अपने अतरंगी आउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाली हसीना ने आखिर ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से सनसनी मच गई है। अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से जानी जाती थी उन्होंने क्यों कहा कि वह डिमोटिवेट हो चुकी है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया अकाउंट से उन सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया जिसमें उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट किया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं उर्फी जावेद की जिन्होंने कृप्टिक पोस्ट से इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह फिलहाल डिमोटिवेट है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

क्यों उर्फी जावेद हुई निराश

उर्फी जावेद ने अपने एक पोस्ट को शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से लगभग सारी पोस्ट डिलीट कर दी है और सिर्फ कुछ ब्रांड के पोस्ट ही मौजूद हैं। वह बेहद निराश और डिमोटिवेट महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा मुझे नहीं पता कि मैं और आउटफिट्स बना पाऊंगी या नहीं जो बचे हुए हैं उनकी पैप स्पॉटिंग के बाद देखते हैं कि आगे क्या करना है।

Urfi Javed ने इंस्टाग्राम से पोस्ट को क्यों किया डिलीट

दरअसल हाल ही में उर्फी जावेद को स्प्लिट्सविला के मिस्चीफ के तौर पर देखा गया था। वहीं इस सबके बीच अपनी प्रोफाइल से कुछ ब्रांड पोस्ट को छोड़कर सभी पोस्ट को डिलीट करने के साथ ही उन्होंने ब्रेक लेने पर भी इशारा किया है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आगे उर्फी जावेद क्या करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर को लेकर बात करते हुए कहा था कि वह कुछ भी करना चाह रही है नहीं कर पा रही है क्योंकि एक्टिंग में उन्हें मौका नहीं मिलता है और कई रिजेक्शंस को झेलना पड़ा है।

ऐसे में जाहिर तौर पर फैंस का दिल टूट गया है जो उर्फी जावेद के आउटफिट्स को देखने के लिए इंतजार करते थे। बीते दिन एक्ट्रेस ने डस्टबिन बैग के साथ एक ड्रेस बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं इस सबके बीच अब इससे ब्रेक लेना लोगों के लिए शॉकिंग है।

Exit mobile version