---Advertisement---

Urvashi Rautela ऑफ शोल्डर व्हाइट रफल ड्रेस में दिखीं ‘कयामत’, मोतियों से नए कान्स लुक में लगाया तड़का

Urvashi Rautela: कान्स 2024 से एक और लुक आया सामने, व्हाइट रफल ड्रेस में बला की खूबसूरत दिखी उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 21, 2024 8:09 अपराह्न

Urvashi Rautela
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला वह नाम है जो अपने फैशन स्टेटमेंट को ऑन टॉप रखना खूब जानती है। फिलहाल कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनका जलवा देखने को मिल रहा है और ऐसे में उनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस व्हाइट रफल ड्रेस में उर्वशी को देखने के बाद फैंस हैरान रह गए। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह लुक वाकई काफी स्पेशल है। ड्रेस से लेकर ज्वेलरी हेयरस्टाइल और मेकअप तक खास है और इसे देखने के बाद फैंस होश गंवा बैठे हैं। फैशन स्टेटमेंट से उर्वशी चर्चा में आ गई। आइए देखते हैं क्या है खास।

Urvashi Rautela की ड्रेस देख लोगों के उड़े होश

महंगे स्टाइल स्टेटमेंट को फॉलो करने में उर्वशी का कोई जवाब नहीं है और वह हर बार लोगों का दिल जीत लेती है। जहां तक उर्वशी की बात करें तो वह बला की खूबसूरत नजर आई। व्हाइट ऑफ शोल्डर रफल ड्रेस को वह जिस तरह स्टाइल कर रही है वह उनके फैशन गेम को दिखाने के लिए काफी है। यह ऑफ शोल्डर ड्रेस जहां एक तरफ रफल है तो दूसरी तरफ पर्ल से इसे खास डिजाइन किया गया है।

उर्वशी का खास हेयर स्टाइल

उर्वशी के हेयर स्टाइल की बात करें तो रिस्की मैसी बन हेयर स्टाइल में वह खूबसूरत चांद का टुकड़ा नजर आ रही है। उनका यह हेयर स्टाइल उन पर काफी सूट कर रहा है और वह इस ड्रेस के साथ इस हेयर स्टाइल में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आई।

एक्सेसरीज भी है खास

जहां तक एक्सेसरीज की बात करें तो उर्वशी रौतेला अपने रिंग्स को फ्लॉन्ट कर रही है जिसमें मोतियों का काम किया गया है। इयररिंग्स से लेकर हाथों में रिंग्स में मोतियों से स्टाइल कर रही उर्वशी लोगों का दिल जीत गई। सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

मेकअप है दिल जीतने लायक

हमेशा की तरह ग्लोइंग मेकअप और लाइट लिपस्टिक के साथ लाइन अप आईलाइनर और हैवी मस्कारा उर्वशी की खूबसूरती में टच देने के लिए बेस्ट है। पिंक आईशैडो और मैचिंग ब्लश में वह अपने मेकअप को कंप्लीट करती हुई दिखीं।

पर्ल हैंडबैग ने खींच लिया ध्यान

समंदर के किनारे उर्वशी व्हाइट ड्रेस में हुस्न की परी नजर आ रही है और देखने वालों के होश उड़ गए। वहीं लोगों की निगाहें उर्वशी रौतेला के हाथ मैं हैंडबैग पर अटक गई जो लाइट ब्लू कलर में है और उस पर भी पर्ल वर्क है। इस ड्रेस के साथ मैच करने के लिए उर्वशी स्टाइल करती हुई दिखी। सोशल मीडिया पर फिलहाल उर्वशी का यह व्हाइट लुक काफी चर्चा में है और फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026