---Advertisement---

आखिर क्यों Urvashi Rautela हुईं अस्पताल में भर्ती, जानिए एक्ट्रेस की तबीयत को लेकर लेटेस्ट अपडेट

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला को लगा चोट, शूटिंग के दौरान घायल होने के बाद उर्वशी को किया गया अस्पताल में भर्ती, टीम ने दी जानकारी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2024 7:00 अपराह्न

Urvashi Rautela
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जिसे जानने के बाद फैंस को झटका लगा है। जी हां, कहा जा रहा है कि उर्वशी रौतेला घायल हो गई है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। गंभीर चोट लगने की वजह से हैदराबाद के अस्पताल में वह भर्ती है। आईए जानते हैं क्या है पूरी खबर और कैसे उर्वशी रौतेला हो गई चोटिल। एक्ट्रेस के फैंस हैरान रह गए हैं।

Urvashi Rautela को क्या हुआ

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उर्वशी रौतेला हैदराबाद में फिल्म ‘एनबीके 109’ की शूटिंग कर रही थी जहां उन्हें चोट लग गई है। गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उर्वशी की टीम ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि एक्ट्रेस को फ्रैक्चर हुआ है।

कैसे चोटिल हुई उर्वशी

बताया गया है कि फिलहाल उर्वशी का इलाज जारी है। उन्हें एक हाई ऑक्टेन सेन की शूटिंग के दौरान चोट लगा। इस फिल्म की शूटिंग को करते समय उर्वशी रौतेला को चोट लगा। जिसके बाद उन्हें फ्रैक्चर बताया जा रहा है।

चर्चा में बनी रहती है उर्वशी रौतेला

फिलहाल इस बारे में इतनी जानकारी सामने आई है। जहां उर्वशी रौतेला की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। ऋषभ पंत के साथ रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर वह अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना करती है लेकिन फैशन स्टेटमेंट से हर बार लोगों को हैरान करने में उर्वशी कोई कसर नहीं छोड़ती है।

इन फिल्मों में दिखेंगी उर्वशी

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला बहुत जल्द बॉबी देओल और दुलकर सलमान के साथ फिल्म ‘एनबीके 109’ में दिखाई देने वाली है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि वह सनी देओल और मिथुन चक्रवर्ती के अलावा संजय दत्त के साथ ‘बाप’ फिल्म में भी नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस कई इंटरनेशनल इवेंट्स में दमखम दिखाने में आगे रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Haiwaan Teaser

अगस्त 13, 2026

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026