---Advertisement---

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 5: ‘धुरंधर 2’ तो बहाना था! मेकर्स की इस बड़ी चूक ने डुबोई पवन कल्याण की फिल्म!

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 5: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिरता जा रहा है। इसका कारण कुछ लोग रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को मान रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मेकर्स की एक गलती पवन कल्याण पर भारी पड़ती हुई दिख रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 24, 2026 11:56 पूर्वाह्न

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 5:  साउथ सुपर स्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को रिलीज की गई। ये मूवी 26 मार्च को रिलीज होनी थी लेकिन मेकर्स ने एक हफ्ते पहले ही इसे थिएटर में उतार दिया है। 19 मार्च को ही आदित्यधर की ‘धुरंधर2 द रिवेंज’ भी सिनेमाघरों में आयी थी। मूवी एनालिटिक्स को अंदाजा था कि, धुरंधर 2 के सामने पवन कस्याण की फिल्म को उतारना खुद को मुसीबत में डालने जैसा है। लेकिन फिर भी मेकर्स ने ये खतरा मोल लिया। इसका असर अब बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा है। उस्ताद भगत सिंह ने रिलीज के 5 दिनों के अंदर ही दम तोड़ दिया है।  काफी लोगों को लग रहा है कि, इसका कारण रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हो सकती है। लेकिन इसका एक और  अन्य बड़ा कारण है। जिसकी वजह से इसकी नैया डूबी है।

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 5 कितना हुआ है? 

उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  का बजट 150 करोड़ के आस-पास है। इस मूवी ने ऑपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपए कमाए थे। लेकिन उसके बाद पवन कल्याण की इस मूवी की कमाई गिरती चली गई और ये पांचवें दिन सिर्फ 1.96 करोड़ रुपए ही कमा सकी। उस्ताद भगत सिंह का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 62.26 करोड़ रुपए है। लगातार इसकी कमाई गिरती जा रही है। पवन कल्याण की इस मूवी का मुकाबला  रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से है। 19 मार्च को दोनों ही फfल्में रिलीज हुई थीं। लेकिन पवन कल्याण की इस साउथ फिल्म के पिटने का एक और अन्य कारण है।  कमाई के ये आंकड़े Sacnilk  ने जारी किए हैं।

पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के कलेक्शन गिरने का कारण? 

पहले यह फिल्म 26 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे एक हफ्ते पहले यानी 19 मार्च को रिलीज करने का फैसला लिया गया। मेकर्स को लगा कि, अगर इसे उगादी त्योहार के मौके पर रfलीज किया जाए तो मूवी को फायदा होगा। लेकिन एक हफ्ते पहले रिलीज करके उन्होंने फिल्म के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। क्योंकि आदित्यधर की धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई का लोगों को पहले से ही अंदाजा था। ऐसे में रिलीज डेट से पहले ही मूवी को सिनेमा घरों में उतारना मेकर्स के लिए  बड़ी भूल साबित हुआ है।ये कहानी एक जिद्दी सच्चे पुलिस अफसर की है जो कि, भ्रष्ट नेताओं से टकरा जाता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2

मार्च 24, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 5

मार्च 24, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 24, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 23, 2026

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 4

मार्च 23, 2026

Shiv Thakare

मार्च 23, 2026