Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7: ‘धुरंधर 2’ की आंधी में पवन कल्याण ने 1 हफ्ते में कितने कमाए? जानें साउथ मूवी का हाल

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7: पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' इस पर भारी पड़ रही है।

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7

Picture Credit: Google

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7:  रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ और साउथ सुपर स्टार पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों  के बीच पूरे एक हफ्ते तक मुकाबला चलता रहा। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ ने तो  बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड् तोड़ते हुए 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन पवन कल्याण की मूवी  फंस गई। स्लो रफ्तार से बढ़ रही इस मूवी का बुधवार को भी कलेक्शन डोलता दिखा है।

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?

पवन कल्याण साउथ सिनेमा का बड़ा नाम है। उनकी उस्ताद भगत सिंह फिल्म को 26 मार्च को रिलीज किया जाना था। लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को एक हफ्ते पीछे कर दिया। जिसके कारण इसका मुकाबला रणवीर सिंह की बॉलीवुड फिल्म से हो गया। उस्ताद भगत सिंह का बजट 150 करोड़ के आस-पास है। रिलीज से सातवें दिन फिल्म ने 1.14 करोड़ कमाए हैं। वहीं इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 88.08 करोड़ रुपए हो चुका है। ये फिल्म बहुत ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। कुछ लोग  इसके पिछड़ने का कारण धुरंधर 2 को मान रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग  मेकर्स के डेट बदलने के फैसले को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कहानी और स्टारकास्ट

‘उस्ताद भगत सिंह’ फिल्म को साउथ डायरेक्टर हरीश शंकर ने डायरेक्शन में तैयार किया गया है। ये एक पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाती मूवी है। जो कि, भ्रष्ट नेताओं से टकरा कर पूरा सिस्टम पलट देता है। फिल्म में पवन कल्याण, श्रीलीला, राशि खन्ना जैसे बड़े कलाकार हैं। फिल्म को लेकर मेकर्स और फैंस को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन इसकी प्रतिदिन की कमाई 2 करोड़ से ऊपर नहीं जा पा रही है। जिसके कारण बजट निकालना ही मेकर्स के लिए चुनौती बन गया है।

Exit mobile version