---Advertisement---

Bawal: वरुण धवन ने सबके सामने जान्हवी कपूर का काटा कान, अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

Bawal: 21 जुलाई को वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। मौजूदा समय में वरुण और जाह्नवी दोनों ही अपनी नई फिल्म बवाल के प्रमोशन में काफी व्यस्त ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 19, 2023 2:16 अपराह्न | Updated: जुलाई 19, 2023 3:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bawal: 21 जुलाई को वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। मौजूदा समय में वरुण और जाह्नवी दोनों ही अपनी नई फिल्म बवाल के प्रमोशन में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, वरुण और जाह्नवी ने हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक फोटो शूट कराया था जिसके बाद इन दोनों का फोटो शूट सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

वरुण धवन ने जाह्नवी कपूर का काटा कान

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के फोटो शूट में वरुण धवन जाह्नवी कपूर के कान काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटोशूट में जाह्नवी ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वही वरुण धवन ने भी मैचिंग में काले रंग की जैकेट पहनी है। इस फोटोशूट में वरुण और जाह्नवी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वरुण जाह्नवी की कमर पकड़े हुए हैं और मजाक में उनके कान काटते हुए नजर आ रहे हैं।

ALSO READ: Baba Mahakal की सवारी पर थूकने को लेकर उज्जैन में बवाल, आरोपियों का मकान तोड़ने पहुंची पुलिस, दंगा भड़काने का है आरोप

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की इस फोटोशूट के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स वरुण धवन को जाह्नवी कपूर के साथ ऐसी हरकत करने पर ट्रोल कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन पर एक यूजर ने लिखा कि, मुझे नहीं पता कि यह ऐसा क्यों कर रहा है उसे यह सब नहीं करना चाहिए क्योंकि वह शादीशुदा है। वहीं अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि, एक शादीशुदा आदमी के लिए ऐसा करना खराब है। अगर वरुण और जानवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ के बारे में बात करें तो इससे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

ALSO READ: Seema Haider को करणी सेना की धमकी, कहा- ‘भारत कोई अनाथालय नहीं, जहां से आई हो वहीं फेंक आएंगे’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026