---Advertisement---

इंटरनेशनल मार्शल आर्टिस्ट ने Varun Dhawan को उठाकर गेंद की तरह पटका, वीडियो देख लोग बोले- ‘क्या आप ठीक हो VD’

Varun Dhawan: वरुण धवन ने इंटरनेशनल मार्शल आर्टिस्ट के साथ एक वीडियो शेयर कर फैंस की बेताबी बढ़ा दी है और फिलहाल यह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 7, 2024 12:49 अपराह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: यूएफसी यानी अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप के लिए वरुण धवन का प्यार नया नहीं है। आए दफा उन्हें यूएफसी के लिए एक्टिव देखा जाता है और वह इसकी कई झलक सोशल मीडिया पर फैंस को दिखा चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर इंटरनेशनल मार्शल आर्टिस्ट और इंडियन प्लेयर के साथ पोज देते हुए नजर आए जिसकी कुछ अनकट झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खास तोहफा देते हुए दिखे। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक दफा फिर यूएफसी के लिए प्यार का इजहार किया। वीडियो को देखने के बाद फैंस क्रेजी हो रहे हैं।

Varun Dhawan को ट्रेनिंग लेना पड़ा भारी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जॉर्जियन अमेरिकन प्रोफेशनल मार्शल आर्टिस्ट मेराब द्वालिश्विली ने वरुण धवन को उठाकर जमीन पर पटक दिया और दोनों के बीच की मस्ती देखने लायक है। इस दौरान भारतीय मार्शल आर्टिस्ट अंशुल जुबली भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मेराब के साथ वरुण काफी क्लोज नजर आ रहे हैं और उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी बॉन्डिंग की झलक भी लोगों को दिखाई।

जमकर मस्ती करते नजर आए वरुण

इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, “यूएफसी ने मुझे दुनिया के नंबर वन बेंटमवेट मेराब द्वालिश्विली के साथ खेलने के लिए मजबूर कर दिया और लड़के शक्ति और नियंत्रण का क्या अनुभव था। अंशुल जुबली हमारे भारतीय संभावित खिलाड़ी के लिए हमेशा बहुत अच्छी चीज तैयार रहती है। उसे देखकर बहुत अच्छा लगा।” वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ ही मिनट में इसे 15000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

वीडियो देख लोग कर रहे खूब कमेंट्स

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद मेराब ने इस पर कमेंट में कहा, “मेरे भाई मैं एक बार फिर से आपके साथ ट्रेनिंग के लिए इंतजार नहीं कर सकता।” वहीं एक क्यूट फैन ने लिखा, “आप ठीक होना वीडी।” तो दूसरे ने कहा, “क्यूट एंड हैंडसम।” एक ने कहा, “आप यूएफसी को कब ज्वाइन कर रहे हो वरुण।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026