---Advertisement---

Vicky Kaushal और Amitabh Bachchan ने KBC15 पर खोले क्रिकेट से जुड़े राज़, इन खास पलों को किया याद

Vicky Kaushal और मानुषी छिल्लर अपनी आने वाली फ़िल्म ‘The Great Indian Family’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच दोनों फ़िल्म को प्रोमोट करने KBC15 पहुँचे जहां विक्की ने Amitabh Bachchan के आगे क्रिकेट के लिए अपने प्यार का इज़हार किया।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 16, 2023 6:26 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कौन बनेगा करोड़पति 15 काफ़ी शानदार जा रहा है। वहीं कल यानी शुक्रवार को शो का विशेष एपिसोड प्रसारित हुआ। इस एपिसोड में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर अपनी आने वाली ‘द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली‘ को प्रोमोट करते नज़र आए। शो के दौरान दोनों ने अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेला जिस दौरान विक्की ने क्रिकेट के लिए अपने प्यार को लेकर खुलकर बात की। 

Vicky Kaushal ने किया क्रिकेट के लिए अपने प्यार का इज़हार 

दरअसल शुक्रवार को प्रसारित हुए ‘KBC15’ के नए एपिसोड में हॉट सीट पर बैठे Vicky Kaushal ने Amitabh Bachchan के सामने क्रिकेट के लिए अपने प्यार का इज़हार किया। विक्की ने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि “मुझे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। अभी भी शूटिंग के दौरान जब मेरा जल्दी पैकअप हो जाता है तो मैं बैट और ग्लवस निकालकर क्रिकेट खेलने लग जाते हैं। हम स्टंप्स के लिए कुर्सियों का इस्तेमाल करते हैं। 

अपने बचपन की यादें साझा करते हुए Vicky Kaushal ने बताया कि “जब मैं छोटा था तो हर साल 25 जनवरी की रात को हमारी सोसायटी में क्रिकेट खेला जाता था।” उन्होंने बताया कि उनके लिए “क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं है बल्कि एक भावना है।” वहीं विक्की का क्रिकेट से इतना लगाव सुन अमिताभ ने भी उनके पिता के साथ क्रिकेट खेलने की एक याद साझा की। अमिताभ ने बताया कि Vicky Kaushal के पिता और वह भी इसी तरह क्रिकेट से लगाव रखते थे और शूटिंग के दौरान मिले ब्रेक में वह क्रिकेट खेलते थे। 

‘The Great Indian Family’ के अलावा इन फ़िल्मों में नज़र आएंगे विक्की 

Vicky Kaushal की फ़िल्म ‘The Great Indian Family’ 22 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फ़िल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ था जिसमें विक्की एकदम अलग अंदाज़ में नज़र आए थे। इसके अलावा विक्की अब अगली बार Shah Rukh Khan के साथ स्क्रीन शेयर करेगें। वह किंग खान की आने वाली फ़िल्म ‘डंकी’ में नज़र आएंगे जो इस साल के अंत में रिलीज़ होगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026