---Advertisement---

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: सुहागरात के वीडियो की सीडी चोरी होने के बाद क्या करेंगे राजकुमार-तृप्ति? ट्रेलर देख नहीं रुकेगी हंसी

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: राजकुमार रावत और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का ट्रेलर रिलीज किया गया तो लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। कहने में दो राय नहीं है कि यह काफी जबरदस्त है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2024 2:41 अपराह्न

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फैंस के बीच लगातार सुर्खियों में है। ऐसे में लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर लोगों को खास तोहफा देते हुए नजर आए। कहने में दो राय नहीं है कि राजकुमार और तृप्ति एक साथ फुल ऑन धमाल मचाने वाले हैं और इस ट्रेलर को देख यह साफ है कि यह फिल्म आपको गुदगुदाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं क्यों चर्चा में आए तृप्ति और राजकुमार राव इस फिल्म को लेकर। आखिर क्या होने वाला है धमाका।

क्या है Vicky Vidya Ka Woh Wala Video ट्रेलर में

ट्रेलर की शुरुआत तृप्ति और राजकुमार शादी से होती है जहां वे सुहागरात मना रहे होते हैं और वह खास रात की वीडियो बनाते हैं लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब सीडी चोरी हो जाती है। अब ऐसे में वह पुलिस कंप्लेंट करने पहुंच जाते हैं लेकिन क्या आखिर में उन्हें यह सीडी मिल पाएगी इसे देखने के लिए आपको इस फिल्म की रिलीज का करना पड़ेगा इंतजार लेकिन यह सच है कि ट्रेलर को देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। यह वाकई कमाल का है और 3 मिनट 32 सेकंड का वीडियो मजेदार है।

फैमली संग बैठकर देख सकते हैं Vicky Vidya Ka Woh Wala Video ट्रेलर

जहां तक तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की बात करें तो यह फैमिली बेस्ड फिल्म बताया जा रहा है जिसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर एंजॉय कर सकते हैं। फिल्म की कहानी काफी जबरदस्त है और यह आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर देने वाली है।

कब रिलीज हो सकती है फिल्म Vicky Vidya Ka Woh Wala Video

राजकुमार राव और तृप्ति ने टीजर को जारी करते हुए यह बताया था कि यह फिल्म 97% प्रतिशत पारिवारिक और 3 प्रतिशत महा पारिवारिक है। इसके साथ ही बता दें कि फिल्म राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी है तो इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। फिल्म में विक्की और विद्या के किरदार में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। बता दे कि यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026