---Advertisement---

कभी लिव इन रिलेशनशिप पर Vikrant Massey ने दिखाई बेबाकी तो कभी पत्नी का पैर छूकर मचाया बवाल, जानिए क्यों आउटसाइडर होने पर भी उठा था सवाल

Vikrant Massey: टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक पहुंचने वाले एक्टर को कई दफा ट्रोल भी होना पड़ा। ऐसे में आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर कब कब ऑनलाइन जलील होना पड़ा है। जानें कंट्रोवर्सी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Vikrant Massey
Follow Us
---Advertisement---

Vikrant Massey: टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर आज 12वीं फेल जैसी पापुलर फिल्म से लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बन चुके हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं विक्रांत मैसी की जो 3 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह सच है कि अपनी एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के बीच एक मजबूत पहचान बना ली है लेकिन कंट्रोवर्सी से भी उनका गहरा नाता रहा है। अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं आखिर कब कब उन्हें किस वजह से विवादों का सामना करना पड़ा था।

पत्नी के पैर को छूकर Vikrant Massey ने ली थी आफत मोल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brut India (@brut.india)

यह सच है कि विक्रांत मैसी की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं है लेकिन उस समय सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था जब उनकी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ फोटोज वायरल हुई। जहां वह करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी के पैर छूते हुए नजर आए। जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की तो कुछ लोगों ने इसे लेकर ट्रोल किया था।

लिव इन रिलेशनशिप को लेकर क्या कहा था विक्रांत मैसी ने जिस पर हुआ बवाल

दरअसल शादी से पहले विक्रांत मैसी लगभग 8 साल तक अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर को डेट किया था। ऐसे में लिव इन रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि शादी से पहले पार्टनर्स को एक साथ रहकर यह देख लेना चाहिए कि वह एक दूसरे के लिए सही है। उनका मानना है कि रिश्ते में कंपैटिबिलिटी जरूरी है। हालांकि इस बयान को लेकर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था।

जब रिटायरमेंट को लेकर किया था पोस्ट

12वीं फेल एक्टर ने 2025 में एक्टिंग से ब्रेक लेने की बात की थी और इसे लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होंने बताया कि थकान और परिवार को समय देने की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया लेकिन बाद में विक्रांत मैसी ने कहा कि उनकी बातों को गलत समझा गया और वह एक्टिंग नहीं छोड़ रहे हैं। इसकी वजह से लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया।

देवी सीता पर विक्रांत मैसी ने किया था ट्वीट

दरअसल 2018 में देवी सीता को लेकर एक ट्वीट की वजह से विक्रांत मैसी को ट्रोल होना पड़ा था जिसमें भगवान राम और सीता माता का एक विवादित कार्टून था। हालांकि बाद में ट्रोलिंग के बाद एक्टर ने इसे लेकर 6 साल बाद 2024 में माफी मांगी थी।

12वीं फेल को जब मसाबा गुप्ता ने किया था पसंद तो क्यों मचा बवाल

Vikrant Massey’s a childhood friend to Masaba
byu/Positivevibesonly456 inBollyBlindsNGossip

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने 12वीं फेल देखने के बाद सोशल मीडिया पर विक्रांत मैसी की तारीफ करते हुए उन्हें अपना बचपन का दोस्त बताया। लोगों को यह बात समझ नहीं आई। दरअसल आउटसाइड के तौर खुद को हमेशा विक्रांत बताते हैं। ऐसे में यूजर का कहना था कि अगर वह मसाबा को बचपन से जानते हैं तो बॉलीवुड में शामिल होने से पहले विक्रांत मैसी के क्या-क्या संपर्क थे।

हालांकि सबसे हटकर यह सच है कि विक्रांत मैसी को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karan Johar

मई 25, 2026

Varun Dhawan

मई 24, 2026

Drishyam 3, Chand Mera Dil Box Office Collection

मई 24, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

मई 24, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1

मई 23, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2

मई 23, 2026