---Advertisement---

Viral Video: शादी के बाद ससुराल में कृति का हुआ धमाकेदार स्वागत, ढोल की बीट पर पुलकित संग थिरकती आई नजर

Viral Video: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक से उन्हें खूब बधाइयां मिल रही है। परिवार और करीबियों के बीच यह शादी संपन्न हुई थी। मानेसर के आईटीसी ग्रैंड में कपल ने सात फेरे लिए थे और अब ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 17, 2024 10:48 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक से उन्हें खूब बधाइयां मिल रही है। परिवार और करीबियों के बीच यह शादी संपन्न हुई थी। मानेसर के आईटीसी ग्रैंड में कपल ने सात फेरे लिए थे और अब पुलकित सम्राट के घर में कृति खरबंदा की एंट्री हुई है। जी हां, नई दुल्हनिया का ससुराल में जोरों से स्वागत हुआ और सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन नजर आए हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या रहा इस स्वागत में खास।

पुलकित और कृति की शादी के बाद एंट्री

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ढोल की बीट पर जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है की कृति का ससुराल में एंट्री काफी अलग है। वह जिस तरह अपने इस मोमेंट को इंजॉय कर रही है वह लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है। बैकग्राउंड में ‘मैं तेरी आंखों में उदासी’ गाने पर थिरक रहे हैं और इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। वीडियो में कपल का अंदाज वाकई दिल को जीतने के लिए काफी है।

पुलकित और कृति का लुक भी है खास

सोशल मीडिया पर वीडियो खूब चर्चा में है जिसमें आप देख सकते हैं कि कृति खरबंदा को पुलकित सम्राट को कार से खुद उतारते हैं। इसके बाद दोनों जश्न में शामिल होते हैं। इस दौरान पुलकित व्हाइट कुर्ता और धोती में नजर आए। वहीं कृति खरबंदा को फ्लोरल प्रिंट साड़ी डीप नेक ब्लाउज और ज्वैलरी के साथ सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल में देखा गया। दोनों को डांस करते हुए देख पुलकित के माता-पिता न्योछावर देते हुए नजर आए तो कृति के डांस पर पुलकित सीटी बजाने से पीछे नहीं रहे। यह वीडियो मजेदार है।

पुलकित और कृति का वेडिंग लुक यूनिक

गौरतलब है कि 15 मार्च को शादी के बंधन में बंधे इस कपल का लुक भी काफी अलग था। जहां पुलकित मिंट ग्रीन शेरवानी को पगड़ी के साथ फ्लॉन्ट करते हुए दिखे। इस शेरवानी पर गायत्री मंत्र लिखा गया है। वहीं कृति खरबंदा पिंक लहंगे में नजर आई और उन्होंने मिनिमल मेकअप से इस लुक को कंप्लीट किया था। दोनों का अंदाज सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026