---Advertisement---

Viral Video: नताशा दलाल के बेबी शावर के बाद वरुण धवन ने पैपराजी को बांटे खास गिफ्ट, यूजर्स बोले- ‘सो स्वीट’

Viral Video: वरुण धवन ने पैपराजी को बांटे गिफ्ट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बेबी शावर के बाद पैप्स पर लुटाया प्यार तो चर्चा में है झलकियां।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2024 12:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के 3 साल बाद पैरंट्स बनने वाले हैं और ऐसे में गोदभराई की रस हुई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह चर्चा में है। टेडी बेयर केक की झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है लेकिन यह सब के बीच वरुण धवन और नताशा बेबी शावर के बाद गिफ्ट बांटते दिखे हैं जिसकी झलकियां फिलहाल खूब सुर्खियों में है। इंस्टाग्राम चैनल से इस वीडियो को शेयर किया गया है और ऐसे में साफ जाहिर है कि दोनों इस बच्चे के आने से पहले खुशी में किस कदर खो चुके हैं।

पैपराजी को बांटे गए गिफ्ट

इस वीडियो में पैपराजी को वरुण धवन की टीम और सिक्योरिटी गिफ्ट बांटते हुए नजर आ रहे हैं और यह उनके लिए काफी स्पेशल गिफ्ट्स है जो बेबी शावर सेलिब्रेशन के बाद दिया गया है। धवन फैमिली की तरफ से स्पेशल गिफ्ट पाकर वे काफी खुश हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लिफाफे के अंदर गिफ्ट डालकर वरुण धवन की तरफ से बांटे जा रहे हैं।

सिंपल लुक में दिखीं नताशा

बता दें कि नताशा दलाल अपने बेबी शावर में व्हाइट ऑफ शोल्डर फ्लोरल ड्रेस में पोज देती हुई नजर आई थी जिसमें उनका स्टाइल और फैशन काफी सिंपल दिखा। इस वीडियो को लगभग 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा मैं जानना चाहता हूं कि इसके अंदर क्या है। एक यूजर ने लिखा वरुण नताशा लव। एक ने कहा क्या था भाई गिफ्ट में वह भी बता देता तो दूसरे ने कहा सो स्वीट। एक यूजर ने लिखा वरुण बना सांता गिफ्ट गिफ्ट।

वरुण ने की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

गौरतलब है कि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी 24 जनवरी 2021 को हुई थी और दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। वहीं 18 फरवरी 2024 को वरुण धवन ने इंस्टाग्राम के जरिए एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर कर नताशा के बेबी बंप को किस करते हुए प्रेगनेंसी का ऐलान किया और कहा, “हम प्रेग्नेंट है आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026