---Advertisement---

Viral Video: ब्राइडल एंट्री से समंदर में मस्ती तक, किसी ड्रीम से कम नहीं है रकुल-जैकी की शादी की झलक

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी हो गई है और फैंस को इस हैंगओवर में रखने के लिए कपल भरसक कोशिश में लगे हुए हैं। जहां बीते दिन शादी के बाद उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। वहीं अब उन्होंने अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2024 2:16 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी हो गई है और फैंस को इस हैंगओवर में रखने के लिए कपल भरसक कोशिश में लगे हुए हैं। जहां बीते दिन शादी के बाद उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। वहीं अब उन्होंने अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ओवर एक्साइटेड हो गए हैं और यह किसी सपने से कम नहीं है जिसमें प्रिंस और प्रिंसेस बने रकुल और जैकी लोगों का दिल जीत रहे हैं। आईए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जो है चर्चा में।

Viral Video में लेडी लव को देख जैकी की भी फटी रह गई आंखें

दरअसल कपल ने शादी की कुछ अनदेखी झलकियां सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए फैंस को दिखाई जिसके कैप्शन में लिखा, “मैं या तुम नहीं बल्कि हम।” वीडियो की शुरुआत दुल्हन के तौर पर एंट्री कर रही रकुल प्रीत सिंह से होती है जो अपने दूल्हे के पास डांस करती हुई जा रही है। वहीं अपनी ड्रीम गर्ल को सामने देख जैकी की थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं और फिर दोनों एक दूसरे को हग करते हैं जयमाला के दौरान रकुल मस्ती करती हुई नजर आती है वही बात में समंदर में कपल एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं।

Viral Video में हल्दी और मेहंदी फंक्शंस की झलक

इस Viral Video में हल्दी और मेहंदी फंक्शंस में भी रकुल और जैकी एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक झलक जिसमें रकुल हल्दी के दौरान अपने होने वाले पति जैकी की गोद में बैठी हुई नजर आ रही है। कहने में दो राय नहीं है कि कपल हर एक पल को खूब एंजॉय करते हुए नजर आए। 21 फरवरी को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर पिछले कुछ समय से कपल काफी चर्चा में रहे। वहीं अब उनकी प्रेम कहानी को एक और नया मोड़ मिल गया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026