---Advertisement---

Viral Video: इजराइली एक्‍टर Tsahi Halevi शाहरुख खान के इस गाने को गुनगुनाते आए नजर, वीडियो को बार-बार देख रहे लोग

Viral Video: शाहरुख खान के गाने को गुनगुनाते दिखे इजरायली एक्टर त्‍साही हलेवी। सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल, फैंस कर रहे हैं खूब पसंद, आइए देखते हैं यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 12, 2024 11:27 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इजरायली एक्टर त्‍साही हलेवी ‘फौदा’ वेब सीरीज को लेकर काफी चर्चा में रहे। इस सीरीज को न सिर्फ फैंस ने पसंद किया जबकि इसकी पापुलैरिटी भारत में खूब देखने को मिला। लोगों के बीच यह सीरीज खास जादू दिखाने में कामयाब रही थी और चर्चा रही है और वो सुर्खियों में आ गए थे। एक्टर त्‍साही हलेवी बॉलीवुड गाने को खूब प्यार करते हैं और यही वजह है कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहता है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि यह एक्टर बॉलीवुड गाने को गुनगुनाने में पीछे नहीं रहते हैं और अक्सर अपना प्यार हिंदी गाने को लेकर दिखाते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

इस बॉलीवुड गाने को गाते दिखे त्‍साही हलेवी

यह बात सच है कि किंग खान यानी शाहरुख खान का जलवा न सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी खूब बरकरार है। उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में बरकरार है। उन्होंने अपनी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई और उनकी फिल्म का गाना ‘तुझे देखा तो ए जाना सनम’ काफी चर्चा में रहा है। ऐसे में इजरायली एक्टर ने इस बार अपना प्यार शाहरुख खान के लिए दिखाया। वह इस गाने को गुनगुनाते हुए दिखे हैं जिसका वीडियो चर्चा में है।

एक्टिंग ही नहीं सिंगिंग में भी टॉप पर हैं त्‍साही हलेवी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे इजरायली एक्टर शाहरुख खान के इस गाने को गुनगुना रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को शेयर किया है और इस पर अब तक 48000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह शाहरुख खान के गाने पर किस तरह एक्सप्रेशन और अपनी आवाज से जादू चला रहे हैं। आपको बता दें कि एक्टर न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि सिंगिंग के मामले में भी काफी पॉपुलर है। उनका गाना ‘तमाली माक’ के लिए भी दुनिया भर में उन्हें खूब प्यार मिला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026